द्वारीखाल बीडीसी बैठक में 107 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

Mukhyadhara
IMG 20260813 WA0011
  • द्वारीखाल बीडीसी बैठक में 107 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
  • लोक निर्माण, पेयजल, शिक्षा एवं कृषि से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठीं

द्वारीखाल/मुख्यधारा

विकासखंड द्वारीखाल में ब्लॉक प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से सदन के समक्ष रखा।FB IMG 1786593641871

बैठक में कुल 107 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश का संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्रमुख रूप से लोक निर्माण विभाग, पेयजल, शिक्षा एवं कृषि विभाग से संबंधित समस्याएं उठायी गईं।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख बीना राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

FB IMG 1786593649778

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में बीरेंद्र सिंह ने द्वारीखाल-बरसूड़ी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का मुद्दा उठाया। सतीश सिंह ने आबाद खेतों में घेरबाड़ कराने, बीना देवी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाली के मरम्मतीकरण, अर्जुन सिंह ने द्वारीखाल-चेलूसैंण मोटर मार्ग पर पड़ने वाले गदेरे में पुल निर्माण तथा अंकुश डबराल ने राशन कार्ड ऑनलाइन कराने से संबंधित समस्या सदन में रखी।

इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, विद्युत, कृषि सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने समस्याओं के संबंध में की जा रही कार्रवाई एवं उनके निस्तारण की जानकारी दी।

इस अवसर पर कनिष्ठ उप प्रमुख कौशल्या देवी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राणा, अर्जुन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, जिला पंचायती राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि लैंसडाउन विवेक कुमार, लोनिवि दुगड्डा निर्भय सिंह, विद्युत नमिता अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी जयकृत बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

अलर्ट: आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, जिलों में संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश 

अलर्ट: आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, जिलों में संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश  देहरादून/मुख्यधारा आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा […]

यह भी पढ़े