- पेयजल समस्या को लेकर बंजारावाला क्षेत्रवासियों ने किया जल संस्थान का घेराव
- अधिकारियों ने दिया सकारात्मक आश्वासन
देहरादून/मुख्यधारा
नगर निगम देहरादून क्षेत्रांतर्गत वार्ड 84 बंजारावाला में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर आज पार्षद रुचि रावत के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जल संस्थान का घेराव किया।
पार्षद रुचि रावत ने बताया कि क्षेत्रवासियों की आवाज और एकजुटता को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विस्तार से वार्ता की गई और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया।

मौके पर संजय तिवारी उप कार्यक्रम निदेशक, UUSDA
राजीव सैनी अधीक्षण अभियंता, जल संस्थान बी.एस. डोगरा अधिशासी अभियंता, जल संस्थान जतिन सैनी प्रोजेक्ट मैनेजर, UUSDA जगदीश पंवार सहायक अभियंता, जल संस्थान चन्द्रशेखर कंडवाल सहायक अभियंता, जल निगम अमित शर्मा सहायक अभियंता, UUSDA संजीव प्रधान प्रोजेक्ट मैनेजर, VPRPL कंपनी के अधिकारीगण मौके पर पहुंचे। इस दौरान सभी अधिकारियों ने हमारी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारु करने का आश्वासन दिया।

पार्षद रुचि रावत ने बताया कि आप सभी क्षेत्रवासियों का सहयोग और एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब तक वार्ड में स्वच्छ एवं नियमित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होती, तब तक हमारा प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार जताया है।




