बड़ी खबर : आज भी उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 पार - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज भी उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 पार

admin
corona virus 1

देहरादून। आज प्रदेशभर से 1015 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा 5 और मरीजों की मौत हुई है। इस प्रकार अब एक्टिव मरीजों की संख्या 8955 पहुंच गई है। आज विभिन्न अस्पतालों से 521 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए, जबकि जांच के लिए आज 8116 सैंपल भेजे गए।

इससे पूर्व गत दिवस सर्वाधिक 1061 मरीज प्रदेशभर से सामने आए थे, जो एक दिन में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

आज इन जिलों से आए इतने मरीज

  • देहरादून जिले से 275 संक्रमित सामने आए हैं।
  • हरिद्वार जिले से नए 157 मामले आए हैं।
  • उधम सिंह नगर जिले से 248 संक्रमित पाए गए हैं।
  • नैनीताल जनपद से 118 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • पौड़ी गढ़वाल से 58 नए संक्रमित आए हैं।
  • टिहरी गढ़वाल से 21 लोगों में को रोना पाया गया है।
  • उत्तरकाशी जिले से 1 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • रुद्रप्रयाग से 30 नए मामले आए हैं।
  • चमोली जनपद में 24 नए संक्रमित हुए हैं।
  • पिथौरागढ़ जिले से 41 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • चंपावत से आज कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया है।
  • बागेश्वर से 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • अल्मोड़ा से 24 नए संक्रमित सामने आए हैं।

20200910 192709

शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 9372 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि 1015 लोग संक्रमित पाए गए। अभी भी 12451 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

इस प्रकार उत्तराखंड में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 28226 पहुंच गई है, जिनमें से 18783 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। प्रदेश में अब तक 377 मरीजों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हुई है और अब तक 111 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 66.55% है।

यह भी पढें : दु:खद खबर : सीएम के ओएसडी की कोरोना संक्रमित पत्नी की मौत और ओएसडी पॉजीटिव। एक विधायक भी पॉजीटिव

 

Next Post

सांसद बलूनी के प्रयासों से अब पौड़ी के लैंसडौन में ही स्थापित होगा डॉप्लर रडार

देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने मौसम का पूर्वानुमान बताने वाले उत्तराखंड को आवंटित तीन डॉप्लर रडार के विषय में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से जानकारी ली। मीडिया की एक खबर […]
images 54

यह भी पढ़े