उत्तरकाशी हादसा (fitari insident) अपडेट: मिट्टी में दबी घायल महिलाओं को एयर एंबुलेंस से पहुंचाया एम्स। एक की मौत - Mukhyadhara

उत्तरकाशी हादसा (fitari insident) अपडेट: मिट्टी में दबी घायल महिलाओं को एयर एंबुलेंस से पहुंचाया एम्स। एक की मौत

admin
1655896101111

उत्तरकाशी। आज सुबह उत्तरकाशी के फिताड़ी गांव (fitari insident) की पांच महिलाएं गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के अंतर्गत मिट्टी की ढांग में दब गई थी। जिससे एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायलों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंंचाया गया है।

IMG 20220622 WA0023

दुर्घटना की सूचना क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल तक पहुंची तो उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल इस घटना का संज्ञान लिया और घायलों को शीघ्र हायर सेंटर भिजवाने की व्यवस्था करवाई।

गंभीर रूप से घायल 3 महिलाओं को हेली आपात सेवा से तथा सामान्य रूप से घायल एक महिला को एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

मिट्टी में दबने वाली महिलाओं में 30 वर्षीय सूरी पत्नी विद्वान सिंह, 33 वर्षीय कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह, 35 वर्षीय सुशीला पत्नी रणवीर सिंह, 26 साल की विपिना पत्नी रामलाल एवं 45 वर्ष की राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह शामिल हैं।

IMG 20220622 WA0025

इनमें से गंभीर रूप से घायल हुई महिला सूरी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी ले जाते वक्त मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला विपिना गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। मौके पर 108 की आपातकालीन सेवा एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ और राजस्व टीमें भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू किया।

IMG 20220622 WA0024

बताते चलें कि गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में आज सुबह मोरी ब्लॉक के सीमांत गांव फिताड़ी गांव (fitari insident) की पांच महिलाएं अपने घर लीपने के लिए लाल मिट्टी लाने के लिए गई थी। जैसे ही वह मिट्टी की खुदाई करने लगी, इसी दौरान मिट्टी का पूरा ढांग उनके ऊपर गिर गया। जिससे वह सभी महिलाएं दब गई। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर ग्रामीण मौके की दौड़े और सभी को काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया। इस दौरान एक महिला सूरा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। अन्य महिलाएं भी घायल हो गई। जिनमें एक की हालत गंभीर थी।

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : बारिश में डामरीकरण मामले में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (satpal maharaj) ने जताई कड़ी नाराजगी। दिए जांच के आदेश

Next Post

संधू के केंद्र में जाने की शुरू हुई तैयारी : उत्तराखंड में मुख्य सचिव की दौड़ में वरिष्ठ आईएएस राधा रतूड़ी (IAS Radha Raturi) का नाम सबसे आगे

मुख्यधारा/देहरादून  उत्तराखंड में नए मुख्य सचिव बनने के लिए दौड़ शुरू हो गई है। पिछले साल 4 जुलाई को जब पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी, तब केंद्र प्रतिनियुक्त कर चल रहे डॉ एसएस […]
IMG 20220622 WA0035

यह भी पढ़े