द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने हासिल की एक और उपलब्धि। हर कोई बोल रहा : प्रमुख हो तो ऐसा - Mukhyadhara

द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने हासिल की एक और उपलब्धि। हर कोई बोल रहा : प्रमुख हो तो ऐसा

admin
ss2
द्वारीखाल/मुख्यधारा 
”मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, 
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।’
उपरोक्त पंक्तियां द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख एवं प्रमुख संगठन उत्तराखंड के अध्यक्ष महेंद्र राणा पर सटीक बैठती हैं। उन्होंने आज एक ऐसी उपलब्धि को हासिल किया है, जिसकी वर्षों से अपेक्षा की जा रही थी। उनके प्रयासों से द्वारीखाल में निर्मित हुआ आज ब्लॉक बीडीसी हॉल का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ढोल दमाऊ और माल्यार्पण कर काबीना मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने महेन्द्र राणा जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि इतने अल्प समय में इस अत्याधुनिक भवन का निर्माण ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा की कार्यशैली को दर्शाता है।

इस मौके पर महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह कार्य अंतिम नहीं है, भविष्य में अनगिनत विकास कार्य मैं अपने क्षेत्र की जनता को समर्पित करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। मैं किसी का विपक्षी व प्रतिद्वंदी नहीं हूं। मेरा कर्म एवं धर्म अपने देश व अपने क्षेत्र की सेवा करना और सामाजिक स्तर के कार्यों में सहयोग करना है।

ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचा चुके हैं सड़क

बताते चलें कि महेंद्र राणा के द्वारीखाल प्रमुख बनने से पहले ब्लॉक मुख्यालय सड़क से कुछ ऊंचाई पर स्थित था। ऐसे में अपने काम के लिए आने वाले लोगों को अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर मुख्यालय तक पैदल ही जाना पड़ता था। जब राणा यहां के प्रमुख बने तो उनकी नजर सबसे पहले इसी समस्या पर पड़ी और प्रमुख के रूप में शपथ ग्रहण करने के शुरुआती तीन तीन माह में ही उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय तक सड़क पहुंचाने में सफलता पा ली।
ss3
यही नहीं यहां उन्होंने एक बड़ा ग्राउंड भी निर्मित कराया, जिससे यहां बड़े समारोह भी आयोजित किए जा सकें। वर्षों से लटके पड़े इन कार्यों को चुटकी में हल करवाने वाले महेंद्र राणा की कार्यशैली का तभी द्वारीखालवासी लोहा मान गए थे और इसकी गूंज तब पूरी यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सुनाई दी थी कि द्वारीखाल में कोई ऐसा प्रमुख आया है, जिसने सबसे पहले और कम समय में ब्लॉक मुख्यालय तक सड़क पहुंचा दी है। बस यहीं से श्री राणा के विकास कार्यों का अनवरत सिलसिला चल पड़ा।

दो बार रह चुके हैं कल्जीखाल के प्रमुख

बताते चलें कि महेंद्र राणा इससे पूर्व कल्जीखाल विकासखंड के दो बार प्रमुख रह चुके हैं। उनके द्वारा कल्जीखाल ब्लॉक मुख्यालय में बनाई गई चमचमाती शानदार बिल्डिंग का आज हर कोई लोहा मानता है।
लगातार तीन बार पंचायतराज सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित
महेंद्र राणा के विकास कार्यों को देखते हुए महेंद्र राणा को भारत सरकार द्वारा लगातार तीन बार पंचायतराज सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वाकई यह प्रतिष्ठित पुरस्कार किसी कर्मयोगी को ही मिल सकता है।
ss1

यमकेश्वर क्षेत्र के 1500 से अधिक जरूरतमंद छात्रों को ले चुके हैं गोद 

प्रमुख महेंद्र राणा पूरे यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अब तक 1500 से अधिक जरूरतमंद छात्रों को गोद ले चुके हैं। अब इन छात्रों की अध्ययन सामग्री, ड्रेस, फीस, जूते आदि जरूरत वाली चीजें उपलब्ध करवाने का जिम्मा उन्होंने अपने कंधों पर लिया है, जिसका वे बखूबी पालन कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़े: Breaking: SDM ने किया निरजंनपुर मंडी का आकस्मिक निरीक्षण। मास्क न पहनने पर 17 लोगों के काटे चालान

 

यह भी पढ़े: PM मोदी के विजन पर हो रहा उत्तराखण्ड का विकास। 2025 तक बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य : धामी

 

यह भी पढ़े:बड़ी खबर : देवस्थानम बोर्ड को लेकर सीएम धामी ने कही ये बात। पंडा-पुरोहितों ने आक्रोश रैली निकालकर जताया विरोध

 

यह भी पढ़े:Big breaking: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली इन पदों पर भर्ती। लास्ट डेट 17 दिसंबर

 

Next Post

CM धामी ने किया कपकोट कर्मी खेल मैदान में तीन दिवसीय दानपुर महोत्सव का शुभारंभ

बागेश्वर/मुख्यधारा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कपकोट क्षेत्र में कर्मी खेल मैदान में तीन दिवसीय दानपुर महोत्सव का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा, अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव, क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह […]
dhami 3

यह भी पढ़े