गुड न्यूज़: द्वारीखाल में महाराज ने किया 1 करोड़ 50 लाख से निर्मित सभागार भवन का लोकार्पण। प्रमुख राणा के कार्यों की सराहना की - Mukhyadhara

गुड न्यूज़: द्वारीखाल में महाराज ने किया 1 करोड़ 50 लाख से निर्मित सभागार भवन का लोकार्पण। प्रमुख राणा के कार्यों की सराहना की

admin
maha 1
  •  कई मोटर मार्गों को भी मिल चुकी है स्वीकृति

द्वारीखाल/मुख्यधारा 

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को विकासखंड द्वारीखाल में 1 करोड़ 50 लाख की लागत से नवनिर्मित सभागार भवन का लोकार्पण किया।

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को द्वारीखाल ब्लाक मुख्यालय में 150.00 लाख की धनराशि से बने नवनिर्मित सभागार भवन का लोकार्पण।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए महाराज कहा कि ब्लॉक मुख्यालय के नए सभागार भवन का लोकार्पण करते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास पथ पर अग्रसर है।

maha 3

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमेशा से उनकी पहली प्राथमिकता रही है, उसी के अनुरूप चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में एक के बाद एक विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस समय कई विकास योजनाओं पर कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि द्वारीखाल विकासखंड के अंतर्गत बरसूड़ी से भिलड़गांव 5 किलोमीटर, भलगांव-सुरालगांव 5 किलोमीटर मोटर मार्ग के प्रथम चरण और पीएमजीएसवाई के द्वारा बनाए जाने वाले 7 किलोमीटर लंबे द्वारीखाल बरसूडी मोटर मार्ग निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

महाराज ने विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पोखरी-चमोलीगांव मोटर मार्ग का 2 किमी का विस्तार किया गया है। इसके लिए 110.00 लाख रुपए स्वीकृत कराए गए हैं।

इसके अलावा 3 किमी लम्बे बांघाट-नैणी-सिल्डी मोटर मार्ग के प्रथम चरण के कार्य के लिए 21 लाख 63 हजार की धनराशि भी स्वीकृत कराई गई है। पीएमजीएसवाई के द्वारा बनाए जाने वाले 7 किलोमीटर लंबे द्वारीखाल-बरसूडी मोटर मार्ग स्टेज-2 जिस पर कि 2 करोड़ 80 लाख 55 हजार की धनराशि का व्यय होना है, उसकी स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है।

चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बताया कि भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना के पंपिंग प्लांट, विद्युत यांत्रिक कार्य, हाउस पंपिंग, स्रोत कार्य ट्रीटमेंट के लिए 3 करोड़ से भी अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इसके अलावा द्वारीखाल विकासखंड में आंगनबाड़ी भवनों के लिये 14 लाख 50 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है, जबकि जिला योजना के अंतर्गत नोएडा मोटर मार्ग से बड़ेल तक के लिए 20 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कराई गई है।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा के कार्यों की सराहना की।

ब्लॉक मुख्यालय सभागार भवन के लोकार्पण समारोह में द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, जेष्ठ उप प्रमुख नीलम नैथानी, विकास खंड अधिकारी रविंद्र रावत, आतिया परवेज, द्वारीखाल मंडल अध्यक्ष अर्जुन कंडारी, सतपुली मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वेद प्रकाश वर्मा सहित अनेक अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल व आशा कार्यकत्री दल आदि मौजूद थे।

 

यह भी पढ़े: Breaking: SDM ने किया निरजंनपुर मंडी का आकस्मिक निरीक्षण। मास्क न पहनने पर 17 लोगों के काटे चालान

 

यह भी पढ़े: PM मोदी के विजन पर हो रहा उत्तराखण्ड का विकास। 2025 तक बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य : धामी

 

यह भी पढ़े:बड़ी खबर : देवस्थानम बोर्ड को लेकर सीएम धामी ने कही ये बात। पंडा-पुरोहितों ने आक्रोश रैली निकालकर जताया विरोध

 

यह भी पढ़े:Big breaking: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली इन पदों पर भर्ती। लास्ट डेट 17 दिसंबर

 

यह भी पढ़े: Breaking: उत्तरकाशी में पुलिस दारोगाओं का तबादला। देखें सूची

Next Post

द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने हासिल की एक और उपलब्धि। हर कोई बोल रहा : प्रमुख हो तो ऐसा

द्वारीखाल/मुख्यधारा  ”मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है,  पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।’‘ उपरोक्त पंक्तियां द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख एवं प्रमुख संगठन उत्तराखंड के अध्यक्ष महेंद्र राणा पर सटीक बैठती हैं। उन्होंने […]
ss2

यह भी पढ़े