कल्जीखाल के ग्राम फल्दा में मां बाला सुन्दरी (Maa bala sundari) की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम में प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा ने किया प्रतिभाग - Mukhyadhara

कल्जीखाल के ग्राम फल्दा में मां बाला सुन्दरी (Maa bala sundari) की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम में प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा ने किया प्रतिभाग

admin
IMG 20231021 WA0013

कल्जीखाल के ग्राम फल्दा में मां बाला सुन्दरी (Maa bala sundari) की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम में प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा ने किया प्रतिभाग

कल्जीखाल/मुख्यधारा

विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम फल्दा में मां बाला सुन्दरी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने प्रतिभाग किया।

विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम फल्दा में डबराल बन्धुओं द्वारा आयोजित मां बाला सुन्दरी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने प्रतिभाग किया।

ग्राम फल्दा पंहुचने पर जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम डबराल, सन्तोष डबराल, जगत सिंह पटवाल द्वारा शाल ओढ़ाकर प्रमुख को सम्मानित किया।

डबराल बन्धुओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों द्वारा प्रमुख का ढोल-दमाऊ व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। डबराल बन्धुओं द्वारा अपने गांव फल्दा में मां बाला सुन्दरी की नूतन मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। सुबह ढोल नगाडों के साथ कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें ग्रामवासियों, महिलाओं एवं बच्चों द्वारा बढ-चढकर प्रतिभाग किया गया। सभी लोग उत्साह के साथ मन्दिर पहुंचे।

IMG 20231021 WA0012

समारोह में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि डबराल बन्धुओं द्वारा मां बालकुंवारी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा आयोजित कर अपने ईष्ट देवी-देवताओं को याद किया। यह एक अच्छी पहल है। हमें अपने देवी देवताओं का नित स्मरण करना चाहिए, जिससे हम पर सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं डबराल बन्धुओं को दिल से धन्यवाद देता हूँ। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल ने सभी आगन्तुकों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

IMG 20231021 WA0014

इस अवसर पर सन्तोष डबराल, आसमा बेगम प्रधान फल्दा, कनिष्क उपप्रमुख अर्जुन पटवाल, कल्जीखाल व्यापार मण्डल अध्यक्ष अजय पटवाल, मंगत डबराल, अरविन्द नैथानी, प्रधान दिउसा रोषल, प्रधान बडकोट नवीन कुमार, समाजिक कार्यकर्ता नवीन, राजेश भण्डारी, सतेन्द्र रावत, महिला मंगल दल, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवरंग डांडिया (Dandiya) का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवरंग डांडिया (Dandiya) का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित नवरंग डांडिया में गुजराती, बंगाली व पहाड़ी संस्कृति से माॅ दुर्गा का हुआ गुणगान गरबा, डांडिया व पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं व […]
IMG 20231022 WA0026

यह भी पढ़े