Breaking: SDM ने किया निरजंनपुर मंडी का आकस्मिक निरीक्षण। मास्क न पहनने पर 17 लोगों के काटे चालान - Mukhyadhara

Breaking: SDM ने किया निरजंनपुर मंडी का आकस्मिक निरीक्षण। मास्क न पहनने पर 17 लोगों के काटे चालान

admin
PicsArt 11 27 04.43.13

देहरादून/मुख्यधारा

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा जपनद के सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, सब्जी मण्डियों में मास्क का अनिवार्यतः प्रयोग एवं सामाजिक दूरी के नियमों का परिपालन करवाए जाने तथा संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवस्थित बाजारों में औचक निरीक्षण करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार द्वारा पुलिस विभाग के कार्मिकों के साथ निरजंनपुर सब्जी मंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान मास्क न पहनने तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन न करने वाले 17 लोगों के चालान भी किए गए।

PicsArt 11 27 04.42.31

निरीक्षण के दौरान पुलिस वाहन के माध्यम से अलाउंसमेन्ट करते हुए लोगों को मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु जागरूक भी किया गया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि कई व्यापारियों एवं खरीददारों द्वारा मास्क नहीं पहना गया था तथा न ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जा रहा था जिसे गम्भीरता से लेते हुए ऐसे सभी व्यापारियों/खरीददारों के चालान करते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर निर्धारित मानकों के अनुरूप कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई।

PicsArt 11 27 04.42.49

उप जिलाधिकारी सदर ने इस संबंध में मंडी सचिव को निर्देशित किया गया वह भी अपने स्तर से मंडी परिसर में मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करवाएं तथा सभी व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए बिना मास्क के घूम रहे व्यक्तियों एवं खरीददारों को सामान विक्रय न करें।

उक्त के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में मास्क एवं सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करवाएं तथा इसके लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करते हुए मास्क के प्रयोग हेतु प्रेरित करें तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग के कार्मिकों को नियमित रूप से बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर औचक निरीक्षण करते हुए मानकों का पालन न करने वालों के विरूद्ध निर्धारित नियमों के अनुसार कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि जनपद स्थित सभी बाजारों, शाॅपिंग माॅल, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर नियमित औचक निरीक्षण किए जाएंगे तथा नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

यह पढ़े :बड़ी खबर : देवस्थानम बोर्ड को लेकर सीएम धामी ने कही ये बात। पंडा-पुरोहितों ने आक्रोश रैली निकालकर जताया विरोध

 

यह पढ़े : Big breaking: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली इन पदों पर भर्ती। लास्ट डेट 17 दिसंबर

 

यह पढ़े : Breaking: उत्तरकाशी में पुलिस दारोगाओं का तबादला। देखें सूची

 

यह पढ़े : Big Breaking : वन विभाग में IFS अधिकारियों के बंपर तबादले। विनोद कुमार बने प्रमुख वन संरक्षक(HoFF )

 

यह पढ़े : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में नये कुलपति बने जे कुमार, जसोला होंगे डीम्ड में डीजी

 

Next Post

सियासत : कर्नल कोठियाल ने कांग्रेस को क्यों बताया डूबता जहाज। पढ़ें ये खबर

देहरादून/मुख्यधारा आमतौर पर दूसरे दलों पर छींटाकशी करने के बजाय अपनी बेबाक कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने कांग्रेस पार्टी को डूबता जहाज बताया है। उन्होंने कहा […]
col ajay kothiyal

यह भी पढ़े