Breaking : इस प्राइवेट हास्पिटल की महिला डॉक्टर व कर्मचारी पर हुआ मुकदमा दर्ज। ये था कारण   - Mukhyadhara

Breaking : इस प्राइवेट हास्पिटल की महिला डॉक्टर व कर्मचारी पर हुआ मुकदमा दर्ज। ये था कारण  

admin
Download free breaking news background flash text mtc tutorials
अल्मोड़ा/मुख्यधारा
 
अल्मोड़ा जनपद में संचालित एक प्राइवेट हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर और एक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनके साथ हॉस्पिटल में छेड़खानी की गई। पुलिस इस मामले की बारीकी से तहकीकात कर रही है।
मामला अल्मोड़ा जनपद का है, जहां एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराने गई थी, जहां महिला चिकित्सक ने उसकी कुछ जांचें लिखी। महिला ने यह भी कहा कि उक्त टेस्ट के लिए उसकी इजाजत नहीं मांगी गई। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक महिला कर्मी ने उसका टेस्ट किया। उसी दौरान वहां एक पुरुष कर्मी भी पहुंच गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
कोतवाल अरूण कुमार से मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट हॉस्पिटल की एक महिला और एक पुरूष कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया ​दोनों कर्मचारी उक्त महिला के टेस्ट कराने से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जिस पर दोनों पर 354 (सी) सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। महिला डॉक्टर पर लगाए गए आरोपों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। यह मामला जनपद में चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढें : सरकारी डिग्री कॉलेजों के छात्रों को उपलब्ध कराएंगे टैबलेट : धामी

Next Post

लोकगंगा : मध्य हिमालय की जनजातियों पर केन्द्रित अंक

डॉ. नंद किशोर हटवाल उत्तराखण्ड को यहां के पर्वत, झरने, नदियों, तीर्थ और पर्यटन स्थलों के साथ यहां की सामाजिक विविधता ने भी खूबसूरती बख्शी है। विशेषकर यहां निवास करने वाली जनजातियां इस राज्य की विशिष्ठ पहचान को स्थापित करती […]
PicsArt 08 29 09.13.05

यह भी पढ़े