युवाओं के साथ छलावा कर रही प्रदेश सरकार। जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस का धरना - Mukhyadhara

युवाओं के साथ छलावा कर रही प्रदेश सरकार। जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस का धरना

admin
PicsArt 09 12 03.00.21

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग बाजार के नये बस अड्डे पर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने उत्तराखण्ड सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना दिया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिह बिष्ट के नेतृत्व मे सभी कांग्रेसजन इक्क्ठा हुए और कांग्रेसियों ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डबल इंजन लगने के बाद भी प्रदेश के युवा बेरोजगार से परेशान हैं, जबकि कुछ ने आत्म हत्या तक की है। महंगाई से हर सामान्य एवं गरीब परिवार परेशान है। राज्य के सभी विभागों में हजारों पद रिक्त पड़े हैं, मगर सरकार इन पदों पर नियुक्ति नहीं कर पा रही है।

आज कोरोना वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश में लाखों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। हमारे राज्य में भी युवा बेरोजगार हैं, लेकिन प्रदेश सरकार युवाओं का तमाशा देख रही है।
स्थिति यह है कि आज प्रदेश सरकार के कार्यकाल के साढे तीन साल पूरे हो चुके हैं, किंतु विभागों में पदों को नहीं भरा जा सका। कांग्रेसियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोनाकाल मे जहां लोगों की रोजी-रोटी चली गयी, वहीं त्रिवेंद्र सरकार मात्र 5 किलो राशन देकर जनता को ठग रही है। क्या 5 किलो राशन से परिवार पलेगा।


इस मौके पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि विकास कार्यों का धन रोका जा रहा है। भाजपा सरकार अपने दल के सदस्यों को गुपचुप पैसा रिलीज करवा रही है और बेरोजगारों के साथ धोखा कर उन्हें ठगा जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक मनोज रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा, पूर्व राज्य मंत्री व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र झिंक्वाण, नगरपालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, महिला कांग्रेस सदस्य, युवा कांग्रेस प्रकोष्ठ के सदस्य मौजूद रहे।

Next Post

रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कोरोना संक्रमित। अब तक हो चुके हैं एक दर्जन से ज्यादा विधायक-मंत्री पॉजीटिव

देहरादून। देहरादून से रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह अपने घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने अपने सोशल मीडिया में जानकारी दी है कि उन्हें बुखार की शिकार […]
PicsArt 09 12 04.34.35

यह भी पढ़े