मिसाल: यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद स्कूली बच्चों के सारथी बने प्रमुख राणा - Mukhyadhara

मिसाल: यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद स्कूली बच्चों के सारथी बने प्रमुख राणा

admin
1638292992312

यमकेश्वर/मुख्यधारा

आधुनिक युग इतनी तेजी से चल रहा है कि इस युग को आधुनिकता का क्रांतिकारी युग बोला जा सकता है, क्योंकि बदलाव स्वयं नहीं आते हैं, बदलाव को लाना पड़ता है और बदलाव शिक्षा के बिना असंभव है। प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा ने एक ऐतिहासिक पहल शुरू की है।

उनके द्वारा यमकेश्वर विधानसभा के अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों के 1500 जरूरतमंद बच्चों को गोद लिया गया है। इन बच्चों की शिक्षा सम्बन्धी समस्त जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। महेन्द्र राणा जैसा आज के समय में कम ही देखने को मिलत है।

1638293488568

महेन्द्र राणा बताते हैं कि जब तक उनके क्षेत्र से अशिक्षा समाप्त नहीं हो जाती, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे, क्योंकि अगर आप एक व्यक्ति को शिक्षित करते हैं तो आप उसके पूरे परिवार को शिक्षित कर रहे हैं। इसी ध्येय को लेकर महेन्द्र राणा ने हर जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा उपलब्ध कराना अपना उद्देश्य बनाया है।

इसी कड़ी में महेंद्र राणा और उनकी टीम ने दुगड्डा क्षेत्र के स्कूलों में गरीब जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री सहित आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई। प्रमुख के हाथों मिले इस बहुमूल्य मदद से नौनिहालों के चेहरे खिल उठे।

इस इवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मथाणा के प्रधानाचार्य बृजमोहन मंमगाई, जितेन्द्र रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य, ललिता देवी एस0एम0सी0 अध्यक्ष, सतेन्द्र बिष्ट उप प्रधान मथाणा, ममता रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढें: बड़ी खबर: कोविड-19 के New Variant (B.1.1.529) ‘Omicron’ के नियंत्रण को सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश। अब इन नियमों का करना होगा पालन

यह भी पढें : ब्रेकिंग: देवस्थानम बोर्ड वापस लेने की घोषणा के बाद चारधाम तीर्थ पुरोहितों, हकूक धारियों, अखाड़ा परिषद व विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों ने जताया CM का आभार व्यक्त

Next Post

देवस्थानम बोर्ड भंग करने का मुख्यमंत्री का निर्णय जनभावनाओं के अनुरूप: महाराज

देहरादून/मुख्यधारा पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट के पश्चात जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की जो घोषणा […]
IMG 20211130 WA0004

यह भी पढ़े