दुःखद: सिक्किम वाहन हादसे (Sikkim vehicle accident) में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद, शोक की लहर - Mukhyadhara

दुःखद: सिक्किम वाहन हादसे (Sikkim vehicle accident) में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद, शोक की लहर

admin
1671857927905

सिक्किम वाहन हादसे में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद, शोक की लहर (Sikkim vehicle accident)

पिथौरागढ़/मुख्यधारा

गत दिवस सिक्किम में हुए सेना के वाहन हादसे (Sikkim vehicle accident) में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का एक जवान भी शहीद हो गया है। यह सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

गत दिवस सिक्किम में सेना का वाहन पलटने से उसमें सवार 16 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिस वक्त यह भीषण हादसा हुआ, वाहन में पिथौरागढ़ जनपद के पय्यापौड़ी गांव के जवान रविंद्र सिंह थापा भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : अलर्ट: कोविड के नए मामले आने पर कराई जाएगी जीनोम सिक्वेंसिंग, सभी जनपदों में कन्ट्रोल रूम सक्रिय करने के सीएम धामी (Dhami) ने दिए निर्देश

आकस्मिक दुर्घटना का शिकार हुए 33 वर्षीय रविंद्र सिंह थापा के परिवार में पत्नी सहित एक 10 वर्ष का बेटा और 3 साल की बेटी हैं। वर्तमान में उनका परिवार रामपुर रोड हल्द्वानी के पंचायत घर इलाके में रह रहा है। रविंद्र सिंह के बड़े भाई लोकेंद्र सिंह भी भारतीय सेना में हैं। ये दु:खद खबर जैसे ही शहीद के परिजनों के बीच में पहुंची, वहां कोहराम मच गया।

आर्मी के अनुसार वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वाहन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे।

यह भी पढ़ें : गुड न्यूज : FRI में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023

रक्षा मंत्रालय के जारी किए गए बयान में बताया गया कि उत्तरी सिक्किम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई।

23 दिसंबर को नॉर्थ सिक्किम के जेमा में एक ऑर्मी ट्रक के सड़क हादसे में भारतीय सेना को ये बड़ी क्षति उठानी पड़ी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन उस तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो सुबह चट्टेन से थंगू की ओर जा रहा था। ज़ेमा के रास्ते में, वाहन एक तेज मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। इस हादसे में 3 जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों के अलावा 13 जवानों ने दम तोड़ दिया।

भारतीय सेना ऐसे दुखद समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि, “उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।‌ जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Screenshot 20221224 103310 Facebook

Screenshot 20221224 134008 Facebook

1

Next Post

एक नजर : संसद (Parliament) शीतकालीन सत्र में कई अहम विधेयक किए गए पारित, नई इमारत में हो सकता है बजट सत्र

17 दिन चली कार्यवाही : संसद (Parliament) शीतकालीन सत्र में कई अहम विधेयक किए गए पारित, नई इमारत में हो सकता है बजट सत्र (इसी महीने 7 दिसंबर से संसद (Parliament) का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था। जो 29 दिसंबर […]
IMG 20221224 WA0007

यह भी पढ़े