पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल Durgeshwar Lal ने की प्रभावितों से मुलाकात, विधायक निधि से पीड़ित परिवार को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा - Mukhyadhara

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल Durgeshwar Lal ने की प्रभावितों से मुलाकात, विधायक निधि से पीड़ित परिवार को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा

admin
purola 1 1

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल (Durgeshwar Lal) ने की प्रभावितों से मुलाकात, विधायक निधि से पीड़ित परिवार को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा

नीरज उत्तराखंडी/उत्तरकाशी

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विकासखंड मोरी के स्वीचाणगांव में अग्निकांड से पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

purola 2

विधायक ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। विधायक ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत सहायता उपलब्ध करवाई। तथा पीड़ित परिवारों ( 1-आजन सिंह 2- घूंगर सिंह 3-सुन्दर सिंह 4-प्रताप सिंह 5- विपिन सिंह) को तत्काल राहत के तौर पर खाद्यान्न एवं विस्तर वितरित किए। साथ ही विधायक निधि से प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की।

purola 3

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोरी ईश्वन पंवार, मंडल अध्यक्ष सांकरी दर्शन रावत, जिला पंचायत सदस्य ( डीपीसी ) अरुण रावत , पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व प्रधान पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि भगवान सिंह रांगड़ ,जगदीश रांगड़, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

purola 4

Next Post

land bank बन जाने से प्रदेश का बेहतर तरीके से होगा विकास : संधु

लैंड बैंक (land bank) बन जाने से प्रदेश का बेहतर तरीके से होगा विकास : संधु देहरादून/मुख्यधारा मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में लैंड बैंक के सम्बन्ध में शासन के उच्चाधिकारियों और सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ […]
dun 1 2

यह भी पढ़े