land bank बन जाने से प्रदेश का बेहतर तरीके से होगा विकास : संधु - Mukhyadhara

land bank बन जाने से प्रदेश का बेहतर तरीके से होगा विकास : संधु

admin
dun 1 2

लैंड बैंक (land bank) बन जाने से प्रदेश का बेहतर तरीके से होगा विकास : संधु

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में लैंड बैंक के सम्बन्ध में शासन के उच्चाधिकारियों और सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ गुरुवार को सचिवालय में
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सुनियोजित विकास के लिए प्रदेश में उपलब्ध सभी सरकारी भूमि और भवनों की जानकारी इसके लिए बनाए गए पोर्टल में अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: Dhami मंत्रिमंडल की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, देखें एक नजर में

मुख्य सचिव ने कहा कि लैंड बैंक बन जाने से प्रदेश का बेहतर तरीके से विकास किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विभागों की समीक्षाओं के दौरान यह प्रकाश में आया है कि विभिन्न विभाग अच्छे प्रस्ताव भी ला रहे हैं परन्तु विभाग सिर्फ अपने कब्जे की भूमि से बाहर अपनी योजनाओं को शुरू करने पर विचार नहीं करता, जबकि उसकी योजना के लिए बेस्ट सूटेबल स्थान किसी अन्य विभाग के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की सफलता उसकी लोकेशन और कनेक्टिविटी और अवसंरचनात्मक सुविधाओं पर निर्भर करती है।

यह भी पढ़े : D.El.Ed. entrance exam: उत्तराखंड में डीएलएड (D.El.Ed.) प्रवेश परीक्षा 20 मई को, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अंतर्गत भवन भी खाली पड़े हैं जो जानकारी के अभाव में अन्य विभागों द्वारा भी प्रयोग नहीं किए जा रहे हैं। पोर्टल पर इसकी जानकारी उपलब्ध होने से इन खाली पड़े भवनों का भी प्रयोग हो सकेगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि एक पोर्टल में सभी भूमियों की जानकारी उपलब्ध रहने से किसी भी योजना को सफलतम तरीके से शुरू किया जा सकेगा। इसके लिए सभी विभाग अपने कब्जे के भूमि अथवा भवनों की जानकारी गूगल मैप नक्शे और लैटिट्यूड-लॉन्गिट्यूड के साथ इसके लिए बनाए गए पोर्टल पर अपलोड करें।

यह भी पढ़े : अच्छी खबर: उत्तराखंड शिक्षा विभाग (Uttarakhand Education Department) में शीघ्र होगी पदोन्नतिः डॉ. धनसिंह रावत

उन्होंने कहा कि इससे सरकारी भूमियों पर अतिक्रमण पर भी नजर रखी जा सकेगी। सभी शहरों के जो मास्टर प्लान बनाए जा रहे हैं, उसके लिए भी यह लाभप्रद होगा, साथ ही यह राज्य की तस्वीर को एक बेहतर रूप में पूरी तरह से बदल देगा।

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को जनपद स्तर पर सेंट्रलाइज्ड ग्रीन बिल्डिंग बनाए जाने की दिशा में भी कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों कर्मचारियों के एक जगह उपलब्ध होने से कार्य क्षमता बढ़ेगी। इससे समय की बरबादी भी रुकेगी और शहरों का कंजेशन भी कम होगा।

यह भी पढ़े : दु:खद: Mori ब्लॉक के स्वीचाणगांव में भीषण अग्निकांड में दो मकान जलकर राख, मवेशी भी जिंदा जले। पांच परिवार बेघर

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, डॉ. बी. वी.आर. सी. पुरुषोत्तम, अरविंद सिंह ह्यांकी, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं आयुक्त गढ़वाल एवं कुमायूं सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

अच्छी खबर : Shailesh Matiani Award-2022 के लिए इन शिक्षकों का हुआ चयन

अच्छी खबर : शैलेश मटियानी पुरस्कार (Shailesh Matiani Award) -2022 के लिए इन शिक्षकों का हुआ चयन देहरादून/मुख्यधारा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 के चयनित अध्यापकों के सम्बन्ध में राज्य चयन समिति की बैठक दिनांक 17 जनवरी 2023 में […]

यह भी पढ़े