दुखद खबर : पिथौरागढ़ जिले में वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत, तीन गंभीर घायल - Mukhyadhara

दुखद खबर : पिथौरागढ़ जिले में वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत, तीन गंभीर घायल

admin
IMG 20211119 WA0026 768x576 1
पिथौरागढ़/मुख्यधारा

पिथौरागढ़ जिले से बड़ी बुरी खबर सामने आ रही है यहां आज तड़के एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5:15 बजे पिथौरागढ़ की बेरीनाग पुलिस को जानकारी मिली कि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ थल की ओर आ रही एक बोलेरो वाहन संख्या uk05 TA 1754 गोदीगाड़ पुल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 घायलों में ड्राइवर अनिल निवासी थल, चंदन निवासी तड़ी गांव एवं बृजेश शामिल हैं, जबकि प्रियंका चंद, रश्मि चंद, एवं गीता चंद की हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। इस दुखद खबर से मृतकों के गांव में कोहराम मचा हुआ है।

 

बड़ी खबर : Big Breaking : गैरसैंण में 7-8 दिसंबर को आहूत होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

 

बड़ी खबर : तीनों कृषि कानून होंगे वापस। प्रधानमंत्री मोदी ने बताई ये वजह

 

बड़ी खबर :दुखद खबर : पिथौरागढ़ जिले में वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत, तीन गंभीर घायल

 

बड़ी खबर : मुख्य सचिव ने खनिज के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर अंकुश लगाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश

 

बड़ी खबर : बड़ी खबर : अब तक सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा आगामी 4 व 5 दिसंबर को होगी आयोजित। दो लाख से अधिक युवाओं ने किया है आवेदन

Next Post

धर्म-कर्म: आज साल का आखिरी चंद्रग्रहण। भारत में सूतककाल नहीं मान्य

पं. गणेश चन्द्र बिष्टानियां ‘शास्त्री’ 19 नवंबर 2021 को साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। यह चंद्रग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप और अमेरिका में दिखाई देगा। अगर भारत की बात करें तो यह चंद्रग्रहण भारत […]
1637300002572

यह भी पढ़े