ऑटिज्म जागरूकता का सन्देश लिए डाॅक्टर और मेडिकल छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली #indreshhospital - Mukhyadhara

ऑटिज्म जागरूकता का सन्देश लिए डाॅक्टर और मेडिकल छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली #indreshhospital

admin
IMG 20220410 WA0020

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (indresh hospital) के शिशु रोग विभाग की ओर से ऑटिज्म जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में 100 से अधिक डाॅक्टरों, मेडिकल छात्र-छात्राओं सहित आमजन ने भी भागीदारी की।

ऑटिज्म जागरूकता के संदेश लिखी तख्तियों व पोस्टरों को लेकर डाॅक्टरों व मेडिकल छात्र-छात्राओं ने जागरूकता की अलख जगाई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (indresh hospital) व इण्डियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के सहयोग से रैली का आयोजन किया गया।

IMG 20220410 WA0017

रविवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (indresh hospital) एवम् श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज, पटेल नगर के प्रांगण से प्राचार्य डाॅ यशबीर दीवान ने हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली पथरी बाग चैक से कारगी चैक होते हुए वापिस श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आकर सम्पन्न हुई।

प्राचार्य डाॅ यशबीर दीवान ने कहा कि ऑटिज्म से मुकाबले के लिए समाज में प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। मिलकर ऑटिज्म के खिलाफ जंग को जीता जा सकता है। शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ (प्रो.) उत्कर्ष शर्मा ऑटिज्म को लेकर समाज में बहुत सी भ्रांतियां हैं। विशेषज्ञ चिकित्कों से परमार्श कर अभिभावक ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों का सही उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम संयोजक डाॅ श्रुति कुमार ने कहा कि ऑटिज्म उपचार में अभिभावकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्णं है। बच्चे के व्यवहारिक पक्ष व अवस्था को अभिभावक जितनी जल्दी समझ लेतें हैं, बच्चे का उपचार उतनी जल्द शुरू हो जाता है। रैली के दौरान रास्ते में पानी, जलपान की व्यवस्था की गई थी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एम्बुलेंस रैली के दौरान उपलब्ध रही। रैली को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह रहा।

रैली में इण्डियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स देहरादून के अध्यक्ष डाॅ सुमित वोहरा, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष डाॅ आलोक सेमवाल, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ एस.के.राणा, डाॅ रागिनी ने भी रैली में प्रतिभाग किया।

 

 

यह भी पढें: आस्था: धूमधाम से मनाया गया रामनवमी (ramnavmi) का पर्व। सीएम आवास में विधि-विधान से कन्या पूजन

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग (accident): यहां तूफान से गाड़ी के ऊपर गिरा पेड़, तीन लोग घायल

 

यह भी पढें: उत्तराखंड :  वन मंत्री के एक्शन के बाद दो प्रभागीय वनाधिकारियों (ifs) पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई। मुख्यमंत्री के पास पहुंची फाइल

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: यहां कानूनगो को 15 हजार की रिश्वत(rishwat) लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: उक्रांद नेता सेमवाल(semwal) ने भरी हुंकार। बोले: उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन पर सिर्फ स्थानीय निवासियों का हक

Next Post

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने करन माहरा(karan mahra) व यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष

मुख्यधारा/देहरादून आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष मिल गए हैं। इस खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। काफी दिनों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। […]
karan mahra congress

यह भी पढ़े