धर्म-कर्म: आज साल का आखिरी चंद्रग्रहण। भारत में सूतककाल नहीं मान्य - Mukhyadhara

धर्म-कर्म: आज साल का आखिरी चंद्रग्रहण। भारत में सूतककाल नहीं मान्य

admin
1637300002572

पं. गणेश चन्द्र बिष्टानियां ‘शास्त्री’

19 नवंबर 2021 को साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। यह चंद्रग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप और अमेरिका में दिखाई देगा। अगर भारत की बात करें तो यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। हालांकि भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ पलोों के लिए जरूर दिखाई देगा।

पं  गणेश चन्द्र बिष्टानियाँ शास्त्री के अनुसार यह ग्रह वृषक राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा।

चंद्रग्रहण का समय

19 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार 19 नवंबर को सुबह 11 बजकर 34 मिनट से चंद्रग्रहण आरंभ हो जाएगा। यह ग्रहण शाम 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

भारत में सूतककाल मान्य नहीं होगा

भारत में चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण के समय सूतक काल का विशेष महत्व होता है। सूतककाल में कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। सूतक में पूजा-पाठ और भोजन करना वर्जित होता है। सूतक में भगवान का स्मरण और मंत्रों का लगातार जाप करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं का ग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

 

बड़ी खबर : तीनों कृषि कानून होंगे वापस। प्रधानमंत्री मोदी ने बताई ये वजह

 

बड़ी खबर :दुखद खबर : पिथौरागढ़ जिले में वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत, तीन गंभीर घायल

 

बड़ी खबर : मुख्य सचिव ने खनिज के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर अंकुश लगाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश

 

बड़ी खबर : बड़ी खबर : अब तक सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा आगामी 4 व 5 दिसंबर को होगी आयोजित। दो लाख से अधिक युवाओं ने किया है आवेदन

Next Post

Big Breaking : गैरसैंण में 7-8 दिसंबर को आहूत होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र भराड़ीसैंण में आगामी 7 एवं 8 दिसंबर को आहूत होगा। इसकी जानकारी आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि भराड़ीसैंण में दिसंबर माह में दो दिवसीय […]
images 20

यह भी पढ़े