इंडिगो (indigo) में फिर आई खराबी, रांची जा रही फ्लाइट वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटी, यात्रियों में मची रही अफरा-तफरी - Mukhyadhara

इंडिगो (indigo) में फिर आई खराबी, रांची जा रही फ्लाइट वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटी, यात्रियों में मची रही अफरा-तफरी

admin
in 1

इंडिगो (indigo) में फिर आई खराबी, रांची जा रही फ्लाइट वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटी, यात्रियों में मची रही अफरा-तफरी

दो दिन में दूसरी घटना

मुख्यधारा डेस्क

एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी आने की वजह से पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। ‌इस विमान में सवार सभी 181 यात्रियों में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। ‌बाद में पायलट के द्वारा फ्लाइट को सकुशल पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढें : उत्तराखंड में हर साल मौसम लेकर आया कई मुसीबतें और चुनौतियां

आज एक बार फिर दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो फ्लाइट उड़ान भरने के 1 घंटे के अंदर ही वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लौट आई। ‌जिसके बाद विमान में सवार यात्रियों में फिर दहशत का माहौल बना रहा। ‌रिपोर्ट के मुताबिक इस विमान ने भी 180 यात्री सवार थे। एयरलाइन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

यह भी पढें : दिग्गजों में शुमार थे स्व. सोबन सिंह जीना (Soban Singh Jeena), नहीं छोड़ा पहाड़

प्लेन ने सुबह 7:40 पर उड़ान भरी और 8:20 पर प्लेन को वापस लौटना पड़ा। पायलट ने फ्लाइट में तकनीकी खराबी की जानकारी दी और इसके तुरंत बाद ही पायलट को इसे वापस दिल्ली ही लाने का निर्देश दिया गया। कुछ देर बाद के ही फ्लाइट ने दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की। इसके बाद यात्रियों के लिए दूसरे एयरक्राफ्ट की व्यवस्था की गई। कल भी पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग निकाली गई, ऐसे में पिछले 2 दिन से ये दूसरी घटना है।

यह भी पढें : Landslide in Gaurikund Uttarakhand: भूस्खलन घटना में अब तक 19 लोगों के लापता होने की सूचना

Next Post

जिला अस्पताल गोपेश्वर (District Hospital Gopeshwar) को जल्द मिलेगा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन

जिला अस्पताल गोपेश्वर (District Hospital Gopeshwar) को जल्द मिलेगा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन चमोली/ मुख्यधारा  जिला अस्पताल गोपेश्वर को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक तीन मंजिला नया भवन मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा टीएचडीसी के सीएसआर फंड से […]
g 2

यह भी पढ़े