कांग्रेस को लगा झटका : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और चैनलों में पार्टी का जोरदार पक्ष रखने वाले गौरव वल्लभ भी भाजपा में शामिल - Mukhyadhara

कांग्रेस को लगा झटका : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और चैनलों में पार्टी का जोरदार पक्ष रखने वाले गौरव वल्लभ भी भाजपा में शामिल

admin
c 1 8

कांग्रेस को लगा झटका : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और चैनलों में पार्टी का जोरदार पक्ष रखने वाले गौरव वल्लभ भी भाजपा में शामिल

बहस के दौरान पात्रा को करारा जवाब देने पर आए थे चर्चा में

मुख्यधारा डेस्क

इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़े झटके लग रहे हैं। पार्टी के नेता और स्टार प्रचारक एक-एक करके कांग्रेस का साथ छोड़ते जा रहे हैं। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 24 घंटे बाद ही कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विभिन्न समाचार चैनलों में पार्टी का जोरदार तरीके से पक्ष रखने वाले गौरव वल्लभ ने भी आज कांग्रेस को अलविदा कह दिया। यह दोनों नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे।

c 1 7

गौरव वल्लभ गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने सुबह ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखकर इस्तीफा दिया था। बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने दिल की सारी व्यथाएं, जिसके बारे में मैं कांग्रेस पार्टी को समय-समय पर कांग्रेस पार्टी को अवगत कराया, वो अपने इस्तीफे में लिखा दिया था। मेरा हमेशा मानना रहा है कि भगवान राम का मंदिर बने और न्योता मिले और हम न्यौते को ठुकरा दें, कांग्रेस पार्टी यह लिखकर दे दे कि हम नहीं जा सकते, मैं ये नहीं स्वीकार कर सकता हूं।

यह भी पढ़ें : पुरोला क्षेत्र में 26 लाख की नकदी बरामद

इससे पहले अपने कांग्रेस छोड़ने के फैसले पर गौरव वल्लभ ने कहा कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर मेरे दिल की सारी भावनाएं उसमें व्यक्त कर दीं हैं।

गौरव वल्लभ के साथ ही बिहार कांग्रेस के नेता अनिल शर्मा और आरजेडी नेता, उपेन्द्र प्रसाद भी में शामिल हुए। वल्लभ ने पिछले साल अशोक गहलोत और सचिन पायलट विवादों में भी खुलकर स्टैंड लिया था और अशोक के समर्थन में बयान दिए थे।

साल 2022 में उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के इलेक्शन कैंपेन (कांग्रेस अध्यक्ष) को संभाला था। वे पार्टी के अंदर आर्थिक मसलों पर मजबूती से बात रखते आए हैं। वे 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव में उदयपुर सीट से मैदान में उतरे थे। हालांकि, बीजेपी उम्मीदवार ताराचंद्र जैन ने 32,000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया था।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड का फल ही नहीं बल्कि संस्कृति भी है काफल

गौरव वल्लभ ने 2019 में झारखंड के जमशेदपुर पूर्व से पहली बार चुनाव लड़ा था। उन्होंने 18,000 से ज्यादा वोट हासिल किए थे और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास और सरयू रॉय के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे। 42 साल के गौरव वल्लभ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। एक टीवी शो पर 5 मिलियन इकोनॉमी पर भाजपा नेता संबित पात्रा से बहस के दौरान वे चर्चा में आए थे।

गौरव जोधपुर के रहने वाले हैं, लेकिन जमशेदपुर को अपनी कर्मभूमि मानते हैं। गौरव की अर्थव्यवस्था और वित्त मामलों पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। उन्होंने अमेरिका से सर्टिफाइड फाइनेंस रिस्क मैनेजमेंट का कोर्स किया है। वे चार्टर्ड अकाउंटेंट की सबसे बड़ी संस्था आईसीएआई के डायरेक्टर थे और कई कॉलेज में बतौर गेस्ट लेक्चर पढ़ाने जा चुके हैं। 2003 में वह आरबीआई के थिंक टैंक के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : एसजीआरआरयू के योग छात्र सुमेर ने राष्ट्रीय योग चैम्पियनशिप में लहराया परचम

Next Post

अपनी पार्टी बचाने का कार्य करें राहुल, मोदी कर रहे संविधान संवर्धन का कार्य : रामदास अठावले

अपनी पार्टी बचाने का कार्य करें राहुल, मोदी कर रहे संविधान संवर्धन का कार्य : रामदास अठावले देहरादून/मुख्यधारा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल पर तंज करते हुए कहा, वे पहले अपनी पार्टी बचाने का काम करें, संविधान बचाने और […]
d 1 5

यह भी पढ़े