बड़ी खबर : आज उत्तराखंड के इन तीन जिलों पर भारी पड़ा कोरोना। कुल आंकड़ा 1637 - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज उत्तराखंड के इन तीन जिलों पर भारी पड़ा कोरोना। कुल आंकड़ा 1637

admin
corona

देहरादून। प्रदेश में आज 75 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसके बाद अब कुल मरीजों का आंकड़ा 1637 पहुंच गया है, जबकि इनमें से 837 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 1163 लोगोंं की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 75 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
आज पाए गए लोगों में सर्वाधिक 30 लोग आज टिहरी जनपद से पाए गए हैं। इसके अलावा देहरादून जनपद से 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई और हरिद्वार से 15 लोगों में कोरोना पाया गया है।
इसके अलावा ऊधमसिंहनगर से आज चार लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। चमोली जनपद से तीन लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। पौड़ी गढ़वाल से आज एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। रुद्रप्रयाग में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
अब तक 4654 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक कुल 34604 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 1637 मरीजों में से 51.13 प्रतिशत रिकवरी दर से अब तक 837 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस प्रकार वर्तमान में 778एक्टिव मामले हैं।

hb 11

 

Next Post

दु:खद खबर : रुद्रप्रयाग में तैनात एसआई के आकस्मिक निधन से रुद्रप्रयाग पुलिस में शोक की लहर 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में तैनात सब इंस्पेक्टर रोबिन सिंह बिष्ट और उनके परिजनों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह इतनी जल्द इस दुनिया को अलविदा कह देंगे। 2 दिन पहले वह चुस्त-दुरुस्त अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। उनके […]
PicsArt 06 11 06.11.26

यह भी पढ़े