Breaking : ये रहे कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले - Mukhyadhara

Breaking : ये रहे कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले

admin
sachivalaya dehradun

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। कैबिनेट में कुल 21 प्रस्ताव आए, जिनमें से 20 बिंदुओं पर कैबिनेट की मुहर लगी है। बैठक में मंत्री हरक सिंह रावत, रेखा आर्य, धन सिंह, सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, यशपाल आर्य और अरविंद पांडेय शामिल रहे।

ये रहे महत्वपूर्ण बिंदु :-

  • लेखा ऑडिट संबंधित मामले को डिफर किया गया है।
  • बंगाली समुदाय के लोगों के जाति प्रमाण पत्र में पूर्वी पाकिस्तान शब्द का प्रयोग जाता था, जिसको अब हटा दिया गया है। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर लिया गया है निर्णय।
  • डेरी विकास अधीनस्थ सेवा का किया गया गठन।
  • बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के मास्टर प्लान के लिए पीएमसी के गठन का लिया गया निर्णय।
  • बद्रीनाथ में फेस वन के तहत होने वाले कार्य के लिए 9 सरकारी कार्यालय प्रभावित हो रहे हैं, जिसके ध्वस्तीकरण करने का मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है।
  • उत्तराखंड नगर निकाय प्राधिकरण के अतिक्रमण के लिए लिए गए फैसले को अब 6 सालों तक बढ़ाया गया।
  • नर्सिंग कॉलेज बाजपुर में 70 पदों को सृजित करने का निर्णय लिया है।
  • हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय महाराजा अग्रसेन हिमालय गढ़वाल विश्वविद्यालय किया गया।
  • सिंचाई विभाग में मेट को समूह गौ सेवा नियमावली में सम्मिलित किया गया।
  • विश्वविद्यालय में मौजूद चार साल अस्थाई अध्यापकों में सभी को 35000 देने का निर्णय हुआ।
  • फ्लोटिंग सोलर पावर यूनिट को स्थापित करने का लिया गया निर्णय।
Next Post

द्वारीखाल प्रमुख को मिला दुगड्डा नगरपालिका क्षेत्रवासियों का समर्थन। विधानसभा चुनाव में राणा के लिए झोकेंगे ताकत

कोटद्वार/मुख्यधारा द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा का जनाधार बढ़ता दिखने लगा है। वे जिस क्षेत्र में भी जाते हैं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीण क्षेत्रवासी उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद देने का संकल्प लेते हैं। इसी कड़ी में […]
IMG 20210816 WA0007

यह भी पढ़े