कोरोना का कोहराम : उत्तराखंड में आज 92 मामले एक साथ। 244 पहुंचा आंकड़ा - Mukhyadhara

कोरोना का कोहराम : उत्तराखंड में आज 92 मामले एक साथ। 244 पहुंचा आंकड़ा

admin
covid19

देहरादून। शनिवार को corona virus uttarakhand में कोहराम मचा दिया। इस दिन प्रदेश में कोरोना की सबसे ऊंची छलांग लगी और एक ही दिन में कुल 92 मामले आए। अब इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 244 पर पहुंच गया है।
रात 8 बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अपराहन तीन बजे के बाद प्रदेश में कुल 72 कोरोना पॉजीटिव सामने आए। इससे पहले सुबह साढ़े 11 बजे तक 20 पॉजीटिव मामले सामने आ चुके थे। इस प्रकार एक दिन में ही कुल 92 मामले सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासन में भी खलबली मच गई है। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से व्यापक इंतजाम करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन एक साथ इतने ज्यादा मामले आने से चिंता बढ़ गई है।
नए मामलों में 55 संक्रमित मामले अकेले नैनीताल जनपद में ही आए हैं। ये लोग महाराष्ट्र से टे्रन में हरिद्वार पहुुंचे और वहां से बस द्वारा नैनीताल जनपद पहुंचे थे।
इसके अलावा 8 लोग देहरादून जनपद से आए हैं। इनमें दो दिल्ली से, एक राजस्थान से, दो मुंबई से और एक गुडग़ांव से वापस लौटे हैं।
एक व्यक्ति हरिद्वार से पाया गया, जो सहारनपुर से आया है। इसके अलावा ऊधमसिंहनगर से 3 पॉजीटिव पाए गए हैं, वे दो गुजरात व एक मुंबई से लौटा है। रुद्रप्रयाग से 3 लोग पाए गए हैं, जो नई दिल्ली से लौटे हैं। इसके अलावा दो लोग पौड़ी गढ़वाल से पॉजीटिव पाए गए हैं, जो महाराष्ट्र से लौटे थे।
इससे पहले पूर्वाहन साढ़े 11 बजे तक 20 पॉजीटिव मामले पाए गए थे। अचानक आए इन मामलों से चिंता बढ़ जाना स्वाभाविक है।

IMG 20200523 WA0032

Next Post

पॉलिटिकल : मोदी चालीसा पर गरमाई राजनीति। नेहरू कालोनी पुलिस को तहरीर

देहरादून। मोदी चालीसा को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। कार्यवाही की मांग को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना दिया गया और महिला कांग्रेस ने इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस […]
20200523 215639

यह भी पढ़े