मुख्यधारा पर आज का पंचांग (Panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार 11 नवंबर का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (Panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार 11 नवंबर का दिन

admin
panchang mukhyadhara

दिनांक- 11 नवम्बर 2022

🌺 आज का पंचांग(Panchang) 🌺

  • दिन – शुक्रवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – शरद
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – अग्रहायण
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- तृतीया
  • नक्षत्र – मृगशिरा
  • योग – शिव
  • करण- भद्रा
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌹आज का व्रत व विशेष:- सौभाग्य सुन्दरी तृतीया व्रत।
  • 🌺आने वाला व्रत व विशेष:- गणेश चतुर्थी (चौठ व्रत) – शनिवार ।
  • 🌞सूर्योदय- 6:12
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— विशाखा नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • बहेलिये के जिस बाण से श्रीकृष्ण का मृत्यु हुआ था उस बाण का फल साम्ब के पेट से निकले लोहे के टुकड़े से हुआ था ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 9:18 से 12:00 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 10:19 से 11:42 बजे तक ।

🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

जिसकी मति और गति सत्य की हो उसका रथ भी श्रीकृष्ण चलाते हैं ।

11 नवंबर का राशिफल

​मेष:

मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामले में आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।

​वृषभ:

आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन :

आज दिन की शुरुआत में आपको लाभ की संभावना है। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझें। शाम का समय मित्रों और परिजनों में हास परिहास में व्यतीत होगा।

कर्क:

आज आप खुद में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। सामाजिक क्षेत्रों में जान पहचान मिलने से आपको सफलता मिलने की संभावना और अधिक हो जाएगी।

सिंह:

आज सिंह राशि के लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरुरत है। अपने शत्रुओं के षड़यंत्र से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दुख व चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। आज आपको नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज धन का लेन-देन न करें।

कन्या:

आज कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तत्परता रखने से लाभ होगा। हालांकि, आज आप किसी पारिवारिक मांगलिक कार्य में जाने से खुश होंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला:

आज आपके पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यवसायिक शैथिल्या गृह प्रपंच से अंतर्मन क्षुब्ध रहेगा।

वृश्चिक:

आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा जातकों की अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। फिलहाल, आपको सलाह है कि निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।

​धनु :

आज अपना रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। यह धन आपको बहुत ही स्रप्राइजिंग तरीके से वापस मिलेगा इससे आपका विश्वास धर्म और आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में लापरवाही न बरतें। आज आपके कुछ नए संपर्क बनेंगे जिनसे आपका लाभ होगा।

मकर :

अधिकारियों से अनबन हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी।

कुंभ :

शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी । आज का दिन कार्यक्षेत्र के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि, आपको सलाह है कि अपने बजट को थोड़ा ध्यान में रखकर ही चले।

मीन:

आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में ही व्यतीत होगा। हालांकि, आज विद्यार्थी वर्ग के जातको की किसी कम्पटिशन में जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

 

यह भी पढें : उत्तराखंड : देहरादून में 29 नवंबर से शुरू होगा विधानसभा (Vidhansabha) का शीतकालीन सत्र, सीएम धामी ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के सम्बन्ध में बैठक, मुख्य सचिव ने दिए एक हफ्ते में सभी प्रस्ताव भेजने के निर्देश

 

यह भी पढें : …तो टिहरी लोकसभा सीट पर है कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल (Subodh Uniyal) की नजर!

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : उत्तराखंड में रह रहे हिमाचल (Himachal) के कार्मिकों को मतदान के लिए 12 नवंबर को सवेतन अवकाश की स्वीकृति, आदेश जारी

Next Post

Gujarat elections: कांग्रेस पार्टी ने 46 प्रत्याशियों की जारी की दूसरी लिस्ट

गुजरात चुनाव (Gujarat elections) : कांग्रेस पार्टी ने 46 प्रत्याशियों की जारी की दूसरी लिस्ट मुख्यधारा डेस्क  कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat elections) के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के […]
IMG 20221111 WA0003

यह भी पढ़े