ब्रेकिंग: देहरादून आरटीओ (RTO) में सीएम धामी के औचक निरीक्षक से मचा हड़कंप। समय पर नहीं पहुंचे कई अधिकारी। आरटीओ पर गिरी गाज - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: देहरादून आरटीओ (RTO) में सीएम धामी के औचक निरीक्षक से मचा हड़कंप। समय पर नहीं पहुंचे कई अधिकारी। आरटीओ पर गिरी गाज

admin
IMG 20220518 WA0009

देहरादून। आज प्रात: कार्यालय खुलने के निर्धारित समय 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक आरटीओ (RTO) कार्यालय पहुंच गए और वहां औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साढे दस बजे तक भी कई अधिकारी-कर्मचारी अपनी ड्यूटी नहीं पहुंचे थे, जबकि अपने काम के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी। आरटीओ (RTO) कार्यालय में ऐसे मनमाने रवैये के कारण सीएम धामी का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और आरटीओ (RTO) दिनेश चन्द्र पठोई को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए। सीएम धामी के इस कदम के बाद आरटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया।

video:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः राजपुर रोड स्थित आर टी ओ (RTO) कार्यालय पर छापा मारा। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया की आर टी ओ (RTO) कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी, लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आर टी ओ (RTO) के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10:30 होने के बावजूद मौजूद नहीं थे ।

IMG 20220518 WA0008

(RTO) कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं।

IMG 20220518 WA0006

परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नहीं है, उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

Next Post

बड़ी खबर: नाराज चल रहे हार्दिक पटेल (hardik patel) ने आखिरकार कांग्रेस से दिया इस्तीफा

न्यूज डेस्क  आखिरकार हार्दिक पटेल (hardik patel) ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पिछले काफी समय से वह पार्टी से नाराज चल रहे थे। पिछले दिनों उदयपुर में कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में भी हार्दिक पटेल (hardik […]
IMG 20220518 WA0012

यह भी पढ़े