ब्रेकिंग corona : आज 11 नए मामले पॉजीटिव। कुल 727 हुई संख्या - Mukhyadhara

ब्रेकिंग corona : आज 11 नए मामले पॉजीटिव। कुल 727 हुई संख्या

admin
images 28

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में आज 11  नए कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा ७२७ पहुंच गयाहै। अब तक 102 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
आज दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज चार मामले टिहरी गढ़वाल से सामने आए हैं। इसके अलावा सात लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई है। प्राइवेट लैब देहरादून में होने के चलते जाहिर है कि ये सात मरीज भी देहरादून जनपद से ही आए होंगे।
अब वर्तमान में उत्तराखंड में 617 लोग सक्रिय मरीज के रूप में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। तीन लोग राज्य से माइग्रेट कर चुके हैं, जबकि अब तक विभिन्न बीमारियों के कारण पांच लोगोंं की प्रदेश में मौत हो चुकी है। अब तक 102 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
आज 819 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि आज 1259 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 21521 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि अभी भी 5232 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
बताते चलें कि गत दिवस 29 मई को एक ही दिन में विभिन्न जिलों से 219 मरीज पॉजीटिव पाए गए थे।

health buletin 30 m

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड से corona की सबसे बड़ी खबर : एक दिन में आए 216 पॉजीटिव। कुल 716 पहुंचा आंकड़ा

यह भी पढ़ें : सरकार के प्रवक्ता के स्ट्रॉक से भंवर में फंसी उत्तराखंड कांग्रेस

Next Post

बड़ी खबर corona : उत्तराखंड में आज मिले 33 पॉजीटिव। कुल हुए 749

देहरादून। आज उत्तराखंड में कुल 33 मरीज सामने आए हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 749 पहुंच गया है। रात्रि आठ बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 22 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 14 मरीज देहरादून जनपद […]
covid mu

यह भी पढ़े