बड़ी खबर corona : उत्तराखंड में आज मिले 33 पॉजीटिव। कुल हुए 749 - Mukhyadhara

बड़ी खबर corona : उत्तराखंड में आज मिले 33 पॉजीटिव। कुल हुए 749

admin
covid mu

देहरादून। आज उत्तराखंड में कुल 33 मरीज सामने आए हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 749 पहुंच गया है।
रात्रि आठ बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 22 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 14 मरीज देहरादून जनपद में पाए गए हैं। आज सुबह भी देहरादून में सात मरीज मिले थे। इस प्रकार दून में आज कुल 21 मरीज पाए गए हैं। इनमें 10 लोग मुंबई से लौटे हैं। दो दून हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है। एक मरीज एम्स में भर्ती है और एक व्यक्ति दिल्ली से लौटा है, जिसकी प्राइवेट लैब में पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। इसके अलावा सात अन्य लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री भी पता नहीं है, क्योंकि उनकी रिपोर्ट हैल्थ बुलेटिन में प्राइवेट लैब में पॉजीटिव मिलनी दर्शायी गई है।
इसके अलावा हरिद्वार में तीन लोग पॉजीटिव पाए गए, जो मुंबई से लौटे हैं। वहीं नैनीताल में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। ये सभी मरीज भी मुंबई से लौटकर आए हैं।

आज दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज चार मामले टिहरी गढ़वाल से सामने आए। इसके अलावा सात लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई है।
अब वर्तमान में उत्तराखंड में 639 लोग सक्रिय मरीज के रूप में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। तीन लोग राज्य से माइग्रेट कर चुके हैं, जबकि अब तक विभिन्न बीमारियों के कारण पांच लोगोंं की प्रदेश में मौत हो चुकी है। अब तक 102 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
आज 819 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि आज 1259 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 21521 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि अभी भी 5232 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। बताते चलें कि गत दिवस 29 मई को एक ही दिन में विभिन्न जिलों से 219 मरीज पॉजीटिव पाए गए थे।

IMG 20200530 WA0029 1

health buletin 30 m 1

यह भी पढ़ें : सरकार के प्रवक्ता के स्ट्रॉक से भंवर में फंसी उत्तराखंड कांग्रेस

Next Post

30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, धार्मिक स्थल व सैलून भी खुलेंगे। तीन चरणों में खुलेगा लॉकडाउन

गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को आगामी 30 जून तक बढ़ाने के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। हालांकि कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्रों को छोड़कर अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके तहत प्रथम चरण में धार्मिक स्थलों, […]
lockdown 5

यह भी पढ़े