बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज फिर 120 नए corona पॉजिटिव मामले। अब 996 हुए एक्टिव मामले - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज फिर 120 नए corona पॉजिटिव मामले। अब 996 हुए एक्टिव मामले

admin
covid 19 mukhyadhara

देहरादून। उत्तराखंड में  पिछले 3 दिनों मैं 423 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं गत दिवस 199 मामले सामने आए थे आज शुक्रवार को 120 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इस प्रकार अब प्रदेश में वर्तमान में 996 एक्टिव मामले विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है इसके अलावा एक संक्रमित व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है जबकि एक और संक्रमित व्यक्ति राज्य से बाहर चला गया है।

आज इन जिलों से पाए गए पॉजिटिव मामले

  • आज भी सर्वाधिक उधम सिंह नगर जिले से आज 46 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं, जिनमें 8 लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है। जिले में आज पाए गए मरीजों में से 23 लोग पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आने के कारण संक्रमण की चपेट में आए, जबकि दो पुणे से दो मुंबई से दो अहमदनगर से चार दिल्ली से दो गाजीपुर उत्तर प्रदेश से एक बरेली से लौटा है, जबकि 1 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा 9 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है।
  • हरिद्वार जिले से 21 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनमें 8 लोगों का यात्रा का रिकॉर्ड दर्ज नहीं है जबकि 13 लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के कारण इसकी चपेट में आए हैं।
  • चंपावत जिले से आज एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है।
  • अल्मोड़ा जनपद से भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस व्यक्ति की भी ट्रैवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है।
  • नैनीताल जिले से 7 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है इन सभी का ट्रेवल रिकॉर्ड भी दर्ज नहीं है।
  • पौड़ी गढ़वाल से आज 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें चार दिल्ली से और एक गुरुग्राम से लौटा है, जबकि एक व्यक्ति का यात्रा का विवरण ज्ञात नहीं हो पाया है।
  • देहरादून जिले से आज 38 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिनमें 10 लोगों की प्राइवेट लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट आई है इनमें एक व्यक्ति का डाटा उपलब्ध नहीं है जबकि एक व्यक्ति दिल्ली से एक सहारनपुर से दो मुरादाबाद से लौटे हैं।इसके अलावा 37 लोगों में पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने के कारण संक्रमण हुआ है।

इस प्रकार उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित ओं का कुल आंकड़ा 4102 पर पहुंच गया है जिनमें से 73.65% रिकवरी दर से 3021 मरी स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं इस प्रकार 996 मरी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं अब तक 98551 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है आज भी 2806 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि आज 3617 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हालांकि सैंपल की रिपोर्ट आने का आंकड़ा बढ़ गया है और अभी भी 8585 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।

हालांकि प्रदेश में मरीजों की रिकवरी दर करीब 74% होने के चलते स्थिति अच्छी मानी जा सकती है, लेकिन पिछले 3 दिनों में ही जिस प्रकार से 423 पॉजिटिव मामले सामने आए, उसे चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। यही कारण है कि उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि जितने पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से अधिक मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं की गई है। ऐसे में वह लोग किन किन लोगों के संपर्क में आए होंगे, उनको ढूंढना बड़ी चुनौती बन रही है।

20200717 193247

20200717 194652

यह भी पढें :बड़ी खबर : उत्तराखंड में शनिवार-रविवार को रहेगा लॉकडाउन। गाइडलाइन हो रही तैयार

यह भी पढें : डाकपत्थर : कलियुगी मां ने नवजात शिशु को नाले में छोड़ा। मॉर्निंग वॉक करने वालों की वजह से बच गई जान

यह भी पढें : रुद्रप्रयाग अगस्तमुनि से बुरी खबर : पति ने पहले पत्नी को मारा फिर स्वयं लगा ली फांसी। घटना से सहमे गांव वाले

Next Post

बड़ी खबर : शनि-इतवार को लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी। इन चार जिलों में रहेगा लाॅकडाउन 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने आज सायं शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है। गाइडलाइन के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर एवं नैनीताल जनपद में पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा। हालांकि इस दौरान आवश्यक […]
images 27

यह भी पढ़े