दुःखद (Accident) : यहां वाहन पलटकर 200 मी. नीचे लिंक मार्ग पर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत - Mukhyadhara

दुःखद (Accident) : यहां वाहन पलटकर 200 मी. नीचे लिंक मार्ग पर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

admin
1665897941449

टिहरी/मुख्यधारा

जनपद टिहरी के सुवाखोली-अलमस-नगुण मोटरमार्ग से बड़ी दुःखद(Accident) खबर आ रही है, जहां एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुवाखोली-अलमस-नगुण मोटर मार्ग पर देर रात को एक कार संख्या UK 10 8266 अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे लिंक मार्ग पर जा गिरी। स्कार्पियो वाहन में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उक्त वाहन  देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था।  घटना देर रात के समय हुई।

कार गिरने की सूचना ग्रामीणों ने सुबह राजस्व पुलिस को दी। जिस पर सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

IMG 20221016 WA0006

Next Post

Breaking: उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का शुभारम्भ, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उत्तराखण्ड सरकार को दी बधाई

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया शुभारंभ बाल वाटिका से प्रारम्भिक शिक्षा में उत्तराखण्ड में इसकी सबसे पहले शुरुआत की जा चुकी है देहरादून/मुख्यधारा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र […]
1665924611284

यह भी पढ़े