बड़ी खबर: देहरादून की इस महिला ने अपनी करोड़ों की संपत्ति की राहुल गांधी(Rahul Gandhi) के नाम - Mukhyadhara

बड़ी खबर: देहरादून की इस महिला ने अपनी करोड़ों की संपत्ति की राहुल गांधी(Rahul Gandhi) के नाम

admin
IMG 20220404 WA0015

मुख्यधारा/देहरादून

यूं तो आप जमीन-जायदाद की धोखाधड़ी के किस्से अखबारों के माध्यम से अक्सर पढ़ते होंगे, लेकिन देहरादून की एक महिला ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपनी करोड़ों की संपत्ति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नाम कर दी है।

यहां बात की जा रही है पुष्पा मुंजियाल पुत्री मेघराज, प्रेमधाम, 25 नेहरू रोड, डालनवाला, देहरादून की। उन्होंने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नाम कर दी है। इसके लिए बकायदा उन्होंने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा भी दे दिया है।

Rahul gandhi

इस संबंध में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा बताते हैं कि पुष्पा मुंजियाल, जो डालनवाला की निवासी हैं, उन्होंने अपनी संपत्ति की वसीयत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह को उनके यमुना कालोनी स्थित आवास में सौंपी।

इस दौरान पुष्पा मुंजियाल ने कहा कि वह राहुल गांधी गांधी (Rahul Gandhi) के विचारों से प्रभावित हैं। उनके परिवार ने हमेशा से देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। इंदिरा गांधी से लेकर, राजीव गांधी ने देश के लिए अपना बलिदान दिया। इसके बाद सोनिया गांधी व राहुल गांधी भी उसी राह पर चलकर देश सेवा कर रहे हैं।

पुष्पा मुंजियाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी देने के साथ ही वसीयत देते हुए कहा है कि मेरे बाद मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सौंप दिया जाए।

 

सियासत: बुढापा आ गई सरकार… पार्टी बदलने का तो सवाल ही नहीं। मैं तो कांग्रेस का घायल योद्धा #harish rawat

 

यह भी पढें :बड़ी खबर: …जब अचानक टूट गई लक्ष्मण झूला (lakshmanjhula) पुल की सपोर्टिंग तार। राहगीरों में मचा हड़कंप

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इसी सत्र से लागू होगी नई शिक्षा नीति(shiksha neeti) : धन सिंह

Next Post

आस्था: मन्नत पूरी होने पर मंत्री गणेश जोशी के PRO ने कराया चितई के गोल ज्यू मंदिर में भण्डारा

मंत्री की विशाल जीत की मांगी थी मन्नत देहरादून/मुख्यधारा कृषि मंत्री गणेश जोशी के जनसम्पर्क अधिकारी मनोज जोशी (manoj joshi) तथा सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश गैड़ा ने आज कुमांऊ के चितई स्थित सुप्रसिद्ध गोलू देवता के मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ण […]
1649066112375

यह भी पढ़े