महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की तीन छात्राओं को दिए वात्सल्य योजना के चेक प्रदान - Mukhyadhara

महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की तीन छात्राओं को दिए वात्सल्य योजना के चेक प्रदान

admin
1637750005396

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत मुख्यमंत्री आवास में महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की तीन छात्राओं को चेक प्रदान किये।

मुख्यमंत्री द्वारा कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा कु. गरिमा शर्मा को 01 लाख 70 हजार 950 रूपये का चेक प्रदान किया गया। इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा कु. अलविना खानम को 56 हजार 100 रूपये का चेक प्रदान किया गया। इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा कु. शिप्रा नेगी को 27 हजार 500 रूपये का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत इन छात्राओं का 1 मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 की अवधि का लिया गया शुल्क महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून द्वारा वापस किया गया है। भविष्य में भी संस्थान द्वारा इन छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 2 अगस्त 2021 को कोविड-19 में अपने अभिभावकों को खोने वाले बच्चों के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने अभिभावकों को खोया, इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन सरकार का प्रयास है कि इन बच्चों की जो भी मदद हो सकती है, वह राज्य सरकार करेगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, निदेशक महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून प्रो. आर.पी.एस. गंगवार, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकुर दुम्का भी मौजूद थे।

यह भी पढें: Big breaking: ये रहे कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले

Next Post

गंगा तट पर मेरी गंगा मेरी जिम्मेवारी कार्यक्रम में मेयर अनिता ममगाई ने की शिरकत। गंगा संरक्षण में जुटी विभिन्न संस्थाओं ने चलाया जनजागरूकता अभियान

गंगा का अद्वितीय सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महत्व अनिता ममगाई ऋषिकेश/मुख्यधारा नगर निगम महापौर ने कहा कि गंगा का स्थान हर भारतीय के दिल में खास है। अद्वितीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व रखने वाली गंगा करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक […]
1637753081984

यह भी पढ़े