आस्था: मन्नत पूरी होने पर मंत्री गणेश जोशी के PRO ने कराया चितई के गोल ज्यू मंदिर में भण्डारा - Mukhyadhara

आस्था: मन्नत पूरी होने पर मंत्री गणेश जोशी के PRO ने कराया चितई के गोल ज्यू मंदिर में भण्डारा

admin
1649066112375

मंत्री की विशाल जीत की मांगी थी मन्नत

देहरादून/मुख्यधारा

कृषि मंत्री गणेश जोशी के जनसम्पर्क अधिकारी मनोज जोशी (manoj joshi) तथा सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश गैड़ा ने आज कुमांऊ के चितई स्थित सुप्रसिद्ध गोलू देवता के मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान गोलू देव की आराधना की और सार्वजनिक भोज/भण्डारे का आयोजन किया। इस भण्डारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भंडारा लिया।

कैबिनेट मंत्री के जन संपर्क अधिकारी मनोज जोशी (manoj joshi) ने बताया कि मैं काबीना मंत्री गणेश जोशी के साथ विगत 12 साल से हूं। वह हमारा पारिवारिक सदस्यों की तरह खयाल रखते हैं। इसीलिए उनसे हमारा लगाव भी घर के बड़े / गार्जियन जैसा है। मैंने उनकी विशाल विजय के लिए न्याय के देवता गोलू देव के पवित्र स्थान चितई मंदिर में कामना की थी। भगवान गोलू देव के आर्शिवाद और क्षेत्र की जनता के असीम प्रेम से वह चौथी बार विधायक बने हैं।

केन्द्रीय भाजपा नेतृत्व और राज्य भाजपा नेतृत्व ने उनके कामों को देखते हुए उन्हें दोबारा कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी दी है। अपनी इसी कामना की पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज मैंने यहां पूजन करने के उपरांत स्थानीय लोगों के लिए भण्डारे / भोग का आयोजन किया है। जिसमें लगभग एक हजार लोगों ने प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर दिनेश गैड़ा, विनोद जोशी, गिरीश जोशी, लक्ष्मीदत्त जोशी, रणजीत सिंह बिष्ट, सोनू, बंशीधर जोशी, नंदन सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह, जीवन पांडेय, धन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, दयाकिशन पांडेय, दयाल पांडेय, पीताम्बर पांडेय, शांति जोशी, कमला जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा गैंडा, राजू तथा पार्टी से जुड़े स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

यह भी पढें : बड़ी खबर: देहरादून की इस महिला ने अपनी करोड़ों की संपत्ति की राहुल गांधी(Rahul Gandhi) के नाम

 

सियासत: बुढापा आ गई सरकार… पार्टी बदलने का तो सवाल ही नहीं। मैं तो कांग्रेस का घायल योद्धा #harish rawat

 

यह भी पढें :बड़ी खबर: …जब अचानक टूट गई लक्ष्मण झूला (lakshmanjhula) पुल की सपोर्टिंग तार। राहगीरों में मचा हड़कंप

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इसी सत्र से लागू होगी नई शिक्षा नीति(shiksha neeti) : धन सिंह

Next Post

ब्रेकिंग: वन्य जीवों (van vibhag) के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए होगा टास्क फोर्स का गठन: धामी

वन क्षेत्र (van vibhag)में अवैध खनन एवं अवैध पातन पर सख्त कारवाई की जाय वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाय वनों के संरक्षण तथा वनाग्नि को रोकने के लिए जनजागरूकता व जन सहभागिता पर विशेष […]
1649067889414

यह भी पढ़े