ब्रेकिंग: वन्य जीवों (van vibhag) के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए होगा टास्क फोर्स का गठन: धामी - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: वन्य जीवों (van vibhag) के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए होगा टास्क फोर्स का गठन: धामी

admin
1649067889414
  • वन क्षेत्र (van vibhag)में अवैध खनन एवं अवैध पातन पर सख्त कारवाई की जाय
  • वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाय
  • वनों के संरक्षण तथा वनाग्नि को रोकने के लिए जनजागरूकता व जन सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाय
  • मुख्यमंत्री ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये निर्देश

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में वन विभाग (van vibhag) की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि गुलदार एवं अन्य वन्य जीवों के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से एक टास्क फोर्स बनाया जाय। यदि किसी क्षेत्र में किसी बच्चे पर गुलदार आक्रमण करता है, तो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के वनाधिकारी एवं डीएफओ की जिम्मेदारी तय की जाय।

गुलदार के मानव आक्रमण से संबंधि चिन्हित स्थानों के लिए एक्शन प्लान बनाया जाय। वन क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध पातन पर सख्त कारवाई की जाय। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाय। वनों के संरक्षण एवं वनाग्नि को रोकने के लिए वन विभाग (van vibhag) द्वारा जन जागरूकता के साथ जन सहभागिता पर भी विशेष ध्यान दिया जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों के संरक्षण, मानव एवं वन्य जीवों के संघर्ष को कम करने, भूस्खलन को कम करने के लिए वन विभाग (van vibhag) द्वारा इनोवेटिव प्रयास किये जाय। इनोवेटिव कार्यों के लिए वन विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य दिया जाय। जंगली जानवरों से किसानों को नुकसान न हो, इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य किये जा रहे हैं, वह धरातल पर दिखें।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, महाप्रबंधक वन निगम डी.जे.के शर्मा, प्रमुख वन संरक्षक ज्योत्सना शिथलिंग एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

यह भी पढें : बड़ी खबर: देहरादून की इस महिला ने अपनी करोड़ों की संपत्ति की राहुल गांधी के नाम

 

सियासत: बुढापा आ गई सरकार… पार्टी बदलने का तो सवाल ही नहीं। मैं तो कांग्रेस का घायल योद्धा #harish rawat

 

यह भी पढें :बड़ी खबर: …जब अचानक टूट गई लक्ष्मण झूला (lakshmanjhula) पुल की सपोर्टिंग तार। राहगीरों में मचा हड़कंप

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इसी सत्र से लागू होगी नई शिक्षा नीति(shiksha neeti) : धन सिंह

Next Post

उत्तराखंड: समय पर ड्यूटी न पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी। CM dhami ने दिए बड़े निर्देश

देहरादून/मुख्यधारा कार्यालय देर से पहुंचने वाले उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए सावधान होने की जरूरत है। उत्तराखंड सरकार ने अब ऐसे कर्मियों पर कार्यवाही करने की योजना बनाई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) ने […]
IMG 20220330 WA0046

यह भी पढ़े