उत्तराखंड: समय पर ड्यूटी न पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी। CM dhami ने दिए बड़े निर्देश - Mukhyadhara

उत्तराखंड: समय पर ड्यूटी न पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी। CM dhami ने दिए बड़े निर्देश

admin
IMG 20220330 WA0046

देहरादून/मुख्यधारा

कार्यालय देर से पहुंचने वाले उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए सावधान होने की जरूरत है। उत्तराखंड सरकार ने अब ऐसे कर्मियों पर कार्यवाही करने की योजना बनाई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) ने मुख्य सचिव को निर्देश दिये हैं कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे और ऑफिस टॉइम में पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कारवाई की जाय।

मुख्यमंत्री (cm dhami) ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जनता एवं जन प्रतिनिधियों के फोन अवश्य रिसीव किए जाएं। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी वजह से फोन रिसीव न कर पायें तो कॉल बैक जरूर करें, ताकि समस्या का समाधान हो सके।

बताते चलें कि फिंगर प्रिंट व्यवस्था होने के बावजूद समय पर ड्यूटी पहुंचने वाले क्रम को व्यवस्थित नहीं किया जा सका है। कई बार विभागों में देखा जाता रहा है कि समस्या को लेकर आम जन पहले पहुंच जाते हैं, किंतु विभागीय कर्मचारी अपनी सीट से नदारद रहते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: वन्य जीवों (van vibhag) के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए होगा टास्क फोर्स का गठन: धामी

 

यह भी पढें : बड़ी खबर: देहरादून की इस महिला ने अपनी करोड़ों की संपत्ति की राहुल गांधी के नाम

 

सियासत: बुढापा आ गई सरकार… पार्टी बदलने का तो सवाल ही नहीं। मैं तो कांग्रेस का घायल योद्धा #harish rawat

 

यह भी पढें :बड़ी खबर: …जब अचानक टूट गई लक्ष्मण झूला (lakshmanjhula) पुल की सपोर्टिंग तार। राहगीरों में मचा हड़कंप

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इसी सत्र से लागू होगी नई शिक्षा नीति(shiksha neeti) : धन सिंह

Next Post

बड़ी खबर: सीएम धामी(cm dhami) बोले: उत्तराखंड के विकास के लिए न चैन से सोऊँगा और न अधिकारियों को चैन से सोने दूंगा

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों पर सख्त कारवाई की जायेगी। कार्य प्रगति की प्रत्येक 15 दिन में मुख्यमंत्री (cm dhami) एवं मुख्य सचिव के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करें विभाग। जनहित में कार्य संस्कृति और […]
1649072593035

यह भी पढ़े