दुःखद: उक्रांद के वरिष्ठ नेता हरीश पाठक ( Harish pathak) का निधन, दून के एक अस्पताल में चल रहा था उपचार - Mukhyadhara

दुःखद: उक्रांद के वरिष्ठ नेता हरीश पाठक ( Harish pathak) का निधन, दून के एक अस्पताल में चल रहा था उपचार

admin
FB IMG 1659849852303

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड क्रांति दल के लिए आज देहरादून से बड़ी दु:खद खबर आ रही है, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश पाठक (Harish pathak) का आकस्मिक निधन हो गया। इस दु:खद खबर के बाद पार्टी में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्रांद के वरिष्ठ नेता हरीश पाठक (Harish pathak) काफी समय बीमार चल रहे थे। देहरादून के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर पार्टी नेताओं ने गहरा दु:खद जताते हुए अपनी शोक संवेदनाएं प्रेषित की हैं।

बताते चलें कि हरीश पाठक नब्बे के दशक में उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ गए थे। तब से वह लगातार पार्टी के सेवा कर रहे थे। वे वर्ष 2009 व 2012 में उक्रांद के बैनर पर कपकोट सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़े। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। वे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे।

पुष्पेश त्रिपाठी ने भी हरीश पाठक (Harish pathak) के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उनका जाना पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकी।

Screenshot 20220807 105405 Facebook

 

Next Post

सियासत : नीति आयोग (Niti Aayog) की बैठक से सीएम चंद्रशेखर राव ने किया किनारा, नीतीश भी नहीं होंगे शामिल

मुख्यधारा राजधानी दिल्ली में आज नीति आयोग (Niti Aayog) की बैठक होने जा रही है। इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बैठक में भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों के अलावा अन्य प्रदेशों के भी सीएम मौजूद रहेंगे। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता […]
IMG 20220807 WA0005

यह भी पढ़े