अच्छी खबर : आईएएस सविन बंसल (IAS Savin Bansal) ने यूनाइटेड किंगडम में लहराया परचम। देश व उत्तराखंड का नाम किया रोशन - Mukhyadhara

अच्छी खबर : आईएएस सविन बंसल (IAS Savin Bansal) ने यूनाइटेड किंगडम में लहराया परचम। देश व उत्तराखंड का नाम किया रोशन

admin
1657886999568

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखण्ड सरकार में अपर सचिव पद पर तैनात आईएएस सविन बंसल (IAS Savin Bansal) ने यूनाइटेड किंगडम (UK) में समूचे देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। सविन बंसल ने संयुक्त राष्ट् द्वारा आयोजित Climate Resilience Summit-2022 में ‘‘आपदा जोखिम-सुशासन’’ पर भारत एवं यूनिवर्सिटी कालेज लंदन का प्रतिनिधित्व किया।

IMG 20220715 WA0042

उन्होंने नीदरलैण्ड के मास्ट्रीच में आयोजित संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय मेरिट में अतिथि वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। सम्मेलन में उन्होंने Multi-level governance & cross-border collaboration’ और 2013 की केदारनाथ त्रासदी के प्रबन्धन और सामुदायिक स्तर जलवायु परिवर्तन के लिए तैयार किये जाने वाली रणनीति पर व्याख्यान दिया। उनके संयुक्त राष्ट्र के इस व्याख्यान के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गयी है। संयक्त राष्ट्र ने इस सम्मेलन में श्री बंसल की अनिवार्य उपस्थिति note verbale के लिए दूतावास को निर्देशित किया था।

सविन बंसल (IAS Savin Bansal) वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप के माध्यम से लंदन में मास्टर्स स्टडी कर रहे हैं। यूनाइटेड किंगडम कामनवेल्थ स्कॉलरशिप द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए भारत से अखिल भारतीय सेवा के केवल एकमात्र अधिकारी का चयन किया गया था।

सविन बंसल (IAS Savin Bansal) उत्तराखंड कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के डीएम रहे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान जनहित से जुडे़ मामलों को त्वरित समाधान के लिए जनता के बीच वे काफी लोकप्रिय रहे।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : हरेला पर स्कूलों में अवकाश घोषित। स्कूल प्रशासन को बच्चों के साथ हरेला मनाने वाली खींचनी पड़ेंगी पांच फोटो

 

यह भी पढें : … जब सीएम धामी के काफिले के आगे यहां गिर गया भारी-भरकम पेड़, टला बड़ा हादसा (Heavy tree fell in front of CM Dhami’s convoy)

 

यह भी पढें : अजब-गजब (transfer of dead teacher): मौत के चार साल बाद हुआ शिक्षक का ट्रांसफर! शिक्षा विभाग के अधिकारियों की घोर लापवाही हुई उजागर। मंत्री ने बैठाई जांच

 

यह भी पढें: Video:  यहां छुट्टी मनाने गए भारतीय परिवार को बहा ले गईं समुद्र की लहरें (Indian family was swept away by the waves of the sea), मस्ती पड़ी भारी

Next Post

twitter 16 year complete : कंपनी के घाटे में आने के बाद परेशान दो दोस्तों ने शुरू किया था टि्वटर का सफर, 16 साल पहले आज किया लॉन्च

शंभू नाथ गौतम आज बात ‘नीली चिड़िया’ वाली सोशल साइट ट्विटर की होगी। पिछले कुछ महीनों से ट्विटर पूरे दुनिया में सुर्खियों में बना हुआ है। दुनिया के सबसे रईस बिजनेसमैन टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने करीब 2 […]
IMG 20220715 WA0036

यह भी पढ़े