Image

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व गिरिराज सिंह से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की भेंट

Mukhyadhara
IMG 20260527 WA0015
  • नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की भेंट

नई दिल्ली/मुख्यधारा

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा राज्य के लिए घेरबाड़ हेतु घोषित 90 करोड़ रुपये की धनराशि के क्रम में प्रथम किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये शीघ्र राज्य को उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया।

इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में आगामी खरीफ सत्र के दृष्टिगत जून माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कृषक गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को आमंत्रित किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि जून माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कृषक गोष्ठी में प्रदेशभर के कृषकों के साथ कृषि वैज्ञानिकों, स्टार्ट-अप्स, उद्यमियों एवं विभागीय स्टॉलों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों एवं नई योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन “प्रयोगशाला से खेत तक” की अवधारणा को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

IMG 20260527 WA0013

नई दिल्ली में केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज से प्रदेश में सिल्क पार्क की स्थापना के लिए शीघ्र बजट स्वीकृत कराने का आग्रह किया। जिस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उड़ान: बगूर गांव की डॉ. रविंद्रा राणा बनीं क्षेत्र की प्रेरणा, सफलतापूर्वक चला रहीं “फैमिली डेंटल केयर क्लिनिक”

उड़ान: बगूर गांव की डॉ. रविंद्रा राणा बनीं क्षेत्र की प्रेरणा, सफलतापूर्वक चला रहीं “फैमिली डेंटल केयर क्लिनिक” नीरज उत्तराखंडी/चकराता कहते हैं कि यदि बेटियों को शिक्षा, अवसर और परिवार का सहयोग मिले तो वे न केवल अपने माता-पिता बल्कि […]
IMG 20260527 WA0004

यह भी पढ़े