Image

उड़ान: बगूर गांव की डॉ. रविंद्रा राणा बनीं क्षेत्र की प्रेरणा, सफलतापूर्वक चला रहीं “फैमिली डेंटल केयर क्लिनिक”

Mukhyadhara
IMG 20260527 WA0004
  • उड़ान: बगूर गांव की डॉ. रविंद्रा राणा बनीं क्षेत्र की प्रेरणा, सफलतापूर्वक चला रहीं “फैमिली डेंटल केयर क्लिनिक”

नीरज उत्तराखंडी/चकराता

कहते हैं कि यदि बेटियों को शिक्षा, अवसर और परिवार का सहयोग मिले तो वे न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती हैं। इस बात को सच साबित कर रही हैं तहसील त्यूणी अंतर्गत ग्राम बगूर की बेटी डॉ. रविंद्रा राणा, जो पिछले 7-8 वर्षों से दांतों की समस्याओं से जूझ रहे लोगों की सेवा में समर्पित हैं।

चकराता रोड के समीप राम मंदिर के पास स्थित उनका “Family Dental Care Clinic” आज क्षेत्र के लोगों के लिए भरोसे का केंद्र बन चुका है। सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराकर डॉ. रविंद्रा राणा न केवल स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रही हैं, बल्कि समाज में बेटियों की भूमिका को भी नई पहचान दे रही हैं।

ग्रामीण परिवेश से निकलकर अपनी मेहनत, लगन और शिक्षा के बल पर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि आत्मविश्वास और समर्पण के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। स्थानीय लोग भी उनके कार्यों की सराहना कर रहे हैं और दूर-दराज से मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

क्लिनिक में दांतों से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें दांतों की सफाई, आरसीटी (नसों का इलाज), कॉम्पोजिट फिलिंग, दांतों का इम्प्लांट, टेढ़े-मेढ़े दांतों का उपचार, बच्चों के दांतों का इलाज, क्राउन एवं ब्रिज सहित अन्य उपचार शामिल हैं। आधुनिक उपकरणों और बेहतर उपचार पद्धति के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं दी जा रही हैं।

डॉ. रविंद्रा राणा का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को छोटे-छोटे उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े।

क्षेत्रवासियों का मानना है कि डॉ. रविंद्रा राणा जैसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का संदेश दे रही हैं।

📍 स्थान: राम मंदिर के पास, चकराता रोड के समीप
📞 संपर्क: 8894883018, 9412154938

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी सोशल मीडिया में प्रसारित वीआईपी बिल भुगतान संबंधी प्रकरण में विभागीय जांच समिति तीन सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी ऋषिकेश/मुख्यधारा श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर […]
images 1

यह भी पढ़े