बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज फिर 246 corona पॉजिटिव/ तीन और मौत/रिकवरी दर बढ़ी - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज फिर 246 corona पॉजिटिव/ तीन और मौत/रिकवरी दर बढ़ी

admin
covid 19 1

9559 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार

देहरादून। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज एक बार फिर 246 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़ कर अब 2885 पर पहुंच गई है। यही नहीं रिपोर्ट का इंतजार करने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है और अब 9559 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। पिछले 24 घंटे में तीन और पॉजिटिव लोगों की मौत हुई है। हालांकि इनको मिलाते हुए प्रदेश में कुल 98 लोगों की अब तक विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हुई है और 38 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

 चार मुख्य जिलों में कोरोना आंकड़ों की बढ़ोतरी तेजी से जारी है, जिनमें देहरादून हरिद्वार उधमसिंह नगर और नैनीताल जनपद हैं। इन्हीं जिलों से अधिसंख्य मरीज पाए जा रहे हैं। हालांकि अन्य जनपदों में भी कोरोना मरीजों पर फिलहाल विराम नहीं लगा है और वहां भी रोजाना मरीज पाए जा रहे हैं। उत्तरकाशी जिले में भी आज काफी संख्या में पॉजिटिव पाए गए। इससे पहाड़ी जनपदों की चिंता भी बनी हुई है।
आज इन जिलों में आए इतने मरीज
  •  आज सर्वाधिक उत्तरकाशी जिले से 66 मामले पाए गए हैं। जिनमें 30 आईटीबीपी के जवान हैं, 25 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है और 11 लोग पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे।
  • देहरादून जनपद में 47 मरीज पाए गए हैं, जिनमें 30 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है और 17 लोग पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे।
  • अल्मोड़ा जिले से दो लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • बागेश्वर से एक व्यक्ति पॉजिटिव आया।
  • चमोली से 3 लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। यह तीनों सैन्य कर्मचारी हैं।
  • चंपावत जिले से एक व्यक्ति पॉजिटिव आया।
  • हरिद्वार से 20 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।
  • नैनीताल जिले से 50 लोगों में कोरोना पाया गया। इनमें 40 लोग पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे।
  • पौड़ी जिले से 9 लोग पॉजिटिव आए।
  • रुद्रप्रयाग से 6 लोगों में कोरोना पाया गया।
  • टिहरी गढ़वाल से 5 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • उधम सिंह नगर से 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शाम 7:00 बजे जा रही हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अब तक प्रदेश में कुल 165690 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज भी 2975 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 246 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। आज हॉस्पिटल से 386 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 4779 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 63.42% हुई है।
20200805 193340
20200805 193358 1
Next Post

बड़ी खबर : आज उत्तराखंड में 298 कोरोना मरीज। 34 आइटीबीपी व 14 सेना के जवान और 8 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज एक बार फिर से 298 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें 34 आइटीबीपी के जवान, 14 सेना के जवान और 8 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। इस […]
covid 19 2

यह भी पढ़े