भारतीय वन सेवा संघ, उत्तराखण्ड के वार्षिक अधिवेशन में बोले सीएम धामी: राज्य के विकास के लिए 2025 का लक्ष्य बनाएं अधिकारी (Indian Forest Service Association) - Mukhyadhara

भारतीय वन सेवा संघ, उत्तराखण्ड के वार्षिक अधिवेशन में बोले सीएम धामी: राज्य के विकास के लिए 2025 का लक्ष्य बनाएं अधिकारी (Indian Forest Service Association)

admin
IMG 20230122 WA0011

भारतीय वन सेवा संघ, उत्तराखण्ड के वार्षिक अधिवेशन में बोले सीएम धामी: राज्य के विकास के लिए 2025 का लक्ष्य बनाएं अधिकारी (Indian Forest Service Association)

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित मंथन सभागार में भारतीय वन सेवा संघ, उत्तराखण्ड के वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया।

वन एवं पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान जरूरी

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस अधिवेशन में वन विभाग से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा होगी एवं राज्य की वन एवं पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए चिंतन होगा।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: पिथौरागढ़ में भूकंप (Earthquake) के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई तीव्रता

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से अधिकारियों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलता है, जिससे कार्य करने की गति में भी तेजी आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक वन विभाग द्वारा राज्य के विकास के लिए क्या योगदान दिया जा सकता इसके लिए लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना होगा।

IMG 20230122 WA0008

ईकोलॉजी एवं इकोनॉमी में समन्वय बनाकर आगे बढें वन अधिकारी: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें ईकोलॉजी एवं इकोनॉमी में समन्वय बनाकर आगे बढ़ना है। विकास कार्यों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के साथ आगे बढ़ना है। पर्यावरण संरक्षण के कार्य के साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की वन विभाग की बड़ी जिम्मेदारी है।

यह भी पढें : Joshimath Landslide: जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 136 एल.पी.एम. हुआ

बंदरों व अन्य जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान को बचाने को व्यापक रणनीति बनाएं

IMG 20230122 WA0009

मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी में आयोजित चिंतन शिविर में वन विभाग को राज्य में बंदरों एवं अन्य जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान को बचाने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने को कहा गया था। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस दिशा में विभाग द्वारा तेजी से प्रयास किये जा रहे होंगे।

वनों के माध्यम से लोगों की आजीविका जोड़ने पर दें विशेष ध्यान : धामी

उन्होंने कहा कि वनों के माध्यम से लोगों की आजीविका जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए। मानव एवं वन्यजीव संघर्ष को कम करने, वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए आम जन से सहयोग एवं वन पंचायतों को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैव विविधताओं वाला प्रदेश है। राज्य में वन सम्पदाओं से राजस्व वृद्धि की दिशा में भी ध्यान दिया जाए।

पर्यावरण संतुलन विश्व की सबसे बड़ी चिंता : सुबोध उनियाल

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड वन सम्पदाओं से सपन्न राज्य है। अपनी वन संम्पदाओं के सदुपयोग से हम लोगों की आजीविका में कैसे वृद्धि कर सकते हैं, इस दिशा में हमें निरंतर प्रयास करने होंगे। पर्यावरण संतुलन विश्व की सबसे बड़ी चिंता है।

वन विभाग के प्रयासों की हुई सराहना

वन विभाग को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर एवं लोगों को इसके प्रति जागरूकता में अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में वन क्षेत्र बढ़ा है, इसके लिए उन्होंने वन विभाग के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वनों एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें इनको लोगों की आजीविका से जोड़ना होगा।

मानव एवं वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण की अपेक्षा

IMG 20230122 WA0010

वन विभाग के इस अधिवेशन में वन विभाग द्वारा सशक्त उत्तराखण्ड की दिशा में क्या प्रयास किये जा सकते हैं, वन विभाग का राज्य के विकास के लिए रोडमैप, वानिकी क्षेत्र के माध्यम से आजीविका सृजन, मानव एवं वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण, कार्बन वित्त पोषण से राजस्व एवं आय सृजन एवं राज्य से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव डॉ. समीर सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत ज्योत्सना सितलिंग, आईएफएस एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल लाल एवं भारतीय वन सेवा संघ, उत्तराखण्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

Traditional costumes : उत्तराखण्ड के कलाकारों ने "पारंपरिक वेशभूषा" में पेश किया आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम

Traditional costumes : उत्तराखण्ड के कलाकारों ने “पारंपरिक वेशभूषा” में पेश किया आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम नई दिल्ली/देहरादून, मुख्यधारा रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकी कलाकारों द्वारा प्रेस […]
Photo 02 dt 22 January 2023

यह भी पढ़े