Joshimath Landslide: जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 136 एल.पी.एम. हुआ - Mukhyadhara

Joshimath Landslide: जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 136 एल.पी.एम. हुआ

admin
IMG 20230107 WA0027

Joshimath Landslide: जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 136 एल.पी.एम. हुआ

अग्रिम राहत के तौर पर 3.62 करोड़ रूपये की धनराशि 242 प्रभावित परिवारों को वितरित को गई

देहरादून/मुख्यधारा

सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने शनिवार को जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत व बचाव तथा स्थायी/अस्थायी पुनर्वास आदि से सम्बन्धित किये जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए बताया है कि जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.62 करोड़ रूपये की धनराशि 242 प्रभावित परिवारों को वितरित की गई है।

यह भी पढें : Weather alert: Uttarakhand में मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश/बर्फबारी की चेतावनी। अगले 5 दिन ऐसी रहेगी कड़ाके की ठंड, देखें Video

सचिव आपदा प्रबन्धन ने जानकारी दी है कि जोशीमठ में प्रारम्भ में निकलने वाले पानी का डिस्चार्ज जो कि 06 जनवरी 2023 को 540 एल.पी.एम. था, वर्तमान में घटकर 136 एलपीएम हो गया है। अस्थायी रूप से चिन्हित राहत शिविरों में जोशीमठ में कुल 650 कक्ष हैं, जिनकी क्षमता 2919 लोगों की है तथा पीपलकोटी में 491 कक्ष हैं जिनकी क्षमता 2205 लोगों की है।

अभी तक 863 भवनों में दरारें दृष्टिगत हुई है। उन्होनें जानकारी दी कि गांधीनगर में 01, सिंहधार में 02, मनोहरबाग में 05, सुनील में 07 क्षेत्र / वार्ड असुरक्षित घोषित किए गए हैं। 181 भवन असुरक्षित क्षेत्र में स्थित है। 274 परिवार सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थायी रूप से विस्थापित किये गये हैं। विस्थापित परिवार के सदस्यों की संख्या 921 है।

Next Post

बेहतर स्वास्थ्य के लिए रामबाण है मोटा अनाज : Dr. Dhan Singh Rawat

बेहतर स्वास्थ्य के लिए रामबाण है मोटा अनाज : Dr. Dhan Singh Rawat आंगनबाड़ी व स्कूलों के मिड-डे मील में भी शामिल होगा मिलेट्स अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष पर राज्यभर में होगा मिलेट मेलों का आयोजन ऋषिकेश में उत्तराखंड एफडीए के […]
IMG 20230121 WA0020

यह भी पढ़े