दु:खद : डीजीपी अशोक कुमार को मातृ शोक, सीएम धामी ने जताया गहरा दुख (DGP Ashok Kumar) - Mukhyadhara

दु:खद : डीजीपी अशोक कुमार को मातृ शोक, सीएम धामी ने जताया गहरा दुख (DGP Ashok Kumar)

admin
dgp ashok kumar mothers savitri devi

देहरादून/मुख्यधारा

लंबी बीमारी के बाद उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार (DGP Ashok Kumar) की माता का गत रात्रि देहरादून के एक अस्पताल में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार की माताजी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बताते चलें कि डीजीपी अशोक कुमार (DGP Ashok Kumar) की माताजी पिछले कुछ समय से सांस व अन्य तकलीफों से जूझ रही थी। करीब चार दिन पहले ही उन्हें दून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। बताया कि चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हीं बचाया नहीं जा सका और गत रात्रि उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह करीब 85 साल की थी। उनका आज हरिद्वार में अंति संस्कार किया जाएगा।

यह दु:खद खबर पुलिस महकमे के लिए भी दुखदायी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों व उनके शुभचिंतकों ने इस दु:खद समाचार पर अपनी शोक संवेदनाएं प्रेषित की हैं।

1658731291186

 

यह भी पढें : महामहिम का आज शपथ ग्रहण : 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने की शुरुआत 45 वर्ष पहले हुई, Drapadi Murmu भी निभाएंगी परंपरा

 

यह भी पढें : मुख्यधारा पर आज का पंचांग और राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन (Aaj ka panchang)

 

यह भी पढें : दुःखद खबर: पौड़ी गढ़वाल के इस गदेरे में नहाते वक्त दो लोगों की डूबने से मौत (insident)

 

यह भी पढें : बड़ी खबर (uksssc) : इस भर्ती परीक्षा में गड़बड़झाला करने वाले 6 अभियुक्तों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार। 37 लाख का कैश भी हुआ बरामद

 

यह भी पढें :  अजब-गजब : देहरादून में आसमान पर आज दिखाई दिया अद्भुत नजारा (Sun Halo) लोगों ने अपने कैमरे में किया कैद

Next Post

ब्रेकिंग : सूचना विभाग से बड़ी खबर। संयुक्त निदेशक केएस चौहान (KS Chauhan) को देहरादून निदेशालय से हटाकर भेजा हल्द्वानी

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग देहरादून से बड़ी खबर आ रही है, जहां संयुक्त निदेशक के पद तैनात के0एस0 चौहान (KS Chauhan) को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए अग्रिम आदेशों तक मीडिया सेन्टर, हल्द्वानी से सम्बद्ध कर […]
1658739094863

यह भी पढ़े