बड़ी खबर: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ मारपीट व अभद्रता का मामला। 10 -12 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज - Mukhyadhara

बड़ी खबर: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ मारपीट व अभद्रता का मामला। 10 -12 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

admin
images 22 1

अल्मोड़ा/मुख्यधारा

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ मारपीट व अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के सुरक्षा अधिकारी की ओर से राजस्व पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। उक्त प्रकरण शनिवार का बताया जा रहा है, जब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को हवालबाग ब्लॉक के पत्थरकोट गांव में एक विवाह मैं शामिल होकर वापस लौटते समय करीब 10 – 12 लोगों ने उनके साथ मारपीट व अभद्रता की। बताया गयाा कि उक्त लोगों कैबिनेट मंत्री की वाहन की आगे अपनी गाड़ी लगा ली और उनका रास्ता रोक दिया।

राजस्व उपनिरीक्षक कृष्णा सिंह स्यालकोटी के अनुसार तहरीर के आधार पर मारने की धमकी, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना में कैबिनेट मंत्री के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढें : नजरिया: ‘आम पार्टी’ के बाद जब अचानक मिले उत्तराखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री : चेहरे के हाव भाव में झलकी ‘समान टीस’

Next Post

ऋषिकेश महापौर के नेतृत्व में डॉ. अंबेडकर पार्क में चला स्वच्छता अभियान

महापौर के नेतृत्व में डॉ अंबेडकर पार्क में चला स्वच्छता अभियान स्वच्छ भारत से ही होगी स्वस्थ भारत की मुहिम सफल-अनिता ममगाई स्वच्छता सर्वेक्षण में शानदार प्रदर्शन करने के बाद निगम ने अब पार्कों की सफाई का शुरू किया अभियान […]
1637571572553

यह भी पढ़े