बड़ी खबर: केदारनाथ में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को पंडा समाज ने दिखाए काले झंडे। नहीं घुसने दिया मंदिर प्रांगण में - Mukhyadhara

बड़ी खबर: केदारनाथ में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को पंडा समाज ने दिखाए काले झंडे। नहीं घुसने दिया मंदिर प्रांगण में

admin
IMG 20211101 WA0013

रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा

आज केदारनाथ धाम में उस वक्त बड़ी अजीब स्थिति बन गई, जब धाम के दर्शनों को पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मंदिर दर्शन तो दूर, प्रांगण में भी नहीं घुसने दिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद थे। फिर क्या था, त्रिवेंद्र रावत को बिना दर्शन किए ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। हालांकि धन सिंह रावत व मदन कौशिक ने विरोध के बीच किसी तरह बाबा केदार के दर्शन किया।

दरअसल पूर्व सीएम त्रिवेंद्र कार्यकाल के दौरान चारधाम देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया था। तीर्थ पुरोहित सहित पंडा समाज इसका तभी से विरोध कर रहा है। उनका तर्क है कि बोर्ड गठन के बाद उनके हक-हकूक प्रभावित हो रहे हैं, किंतु त्रिवेंद्र रावत का मानना था कि व्यापक स्तर पर राय-मशवरा के बाद ही यह निर्णय लिया गया है, जो सभी के हित में है।

यही कारण है कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री तो बदल दिए गए, किंतु पंडा समाज का आक्रोश शांत नहीं हो पाया। पंडा समाज इतना आक्रोशित है कि उन्होंने संगम पुल पर ही रोक लिया और इससे आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने काले झंडे दिखाते हुए त्रिवेंद्र वापस जाओ के नारे लगाए गए। साथ ही तीर्थ पुरोहितों जिंदाबाद के नारे लगाकर अपनी एकता का एहसास भी कराया गया।

इस दौरान तीर्थ पुरोहितों एवं हक-हकूकधारियों ने जमकर नारेबाजी की। यही नहीं इसका असर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में भी देखने को मिला, जहां बोर्ड व एक्ट के विरोध में आज बंद रखा गया।

 

यह भी पढ़े : दुःखद : दीपावली से पूर्व हुई वाहन दुर्घटना से गांव में सन्नाटा। मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश। CM ने जताया गहरा दुःख

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : CM धामी ने टिहरी में किया 95 करोड़ 46 लाख की योजनाओें का लोकार्पण व शिलान्यास

 

यह भी पढ़े : दर्दनाक हादसा : चकराता क्षेत्र में वाहन खाई में गिरा। 13 की मौत

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : कुमायूं मंडल के ऊधमसिंहनगर में स्थापित होगा एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारम्भ। देखें क्या बोले गृह अमित शाह

 

 

 

Next Post

विभिन्न विकास कार्यों के लिये CM धामी ने दी वित्तीय स्वीकृति

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम बडी अंजनिया नहर होते हुए 17 मिल चौराहे तक नव […]
dhami 14 agu

यह भी पढ़े