दु:खद : गढ़वाल राइफल के इस जवान का राजस्थान में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन, शोक की लहर (Akhil negi) - Mukhyadhara

दु:खद : गढ़वाल राइफल के इस जवान का राजस्थान में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन, शोक की लहर (Akhil negi)

admin
ramnagar soldier died in rajasthan when he was on duty.jpg

देहरादून/मुख्यधारा

जनपद नैनीताल के रामनगर क्षेत्र के निवासी गढ़वाल राइफल में तैनात एक जवान की ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।

वह माउंट आबू राजस्थान में तैनात थे। इस खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है व उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 गढ़वाल राइफल में तैनात रामनगर, पीरुमदारा ग्राम दूल्हेपुरी बद्रीविहार निवासी अखिल नेगी (Akhil negi)की राजस्थान में ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। इस पर तत्काल उन्हें आर्मी अस्पताल उदयपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, किंतु चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अखिल (Akhil negi)23 साल के थे। इनका परिवार मूल रूप से पौड़ी जनपद के रिखणीखाल का रहने वाला है व हाल निवास रामनगर हैं।
यह घटना 19 अगस्त की बताई जा रही है। बताया गया कि जवान का पार्थिव शरीर कुछ देर में उनके रामनगर स्थित आवास में पहुंच जाएगा।

1661070692105

 

यह भी पढें : एक्सक्लूसिव : पौड़ी गढ़वाल के इस पूर्व प्रधान पर लगा भ्रष्टाचार (corruption) का गंभीर आरोप, पीएमओ कार्यालय पहुंची शिकायत

 

यह भी पढें : uksssc पेपर लीक मामला: एसटीएफ की गिरफ्त में आए स्टोन क्रशर संचालक ने उगले कई राज। करोड़ों की संपत्ति का मालिक

 

यह भी पढें : Disaster Uttarakhand : काला शनिवार, चार मौतें, एक दर्जन जख्मी, कई लापता तो कई हुए बेघर

Next Post

ब्रेकिंग: uksssc पेपर लीक मामले में अब बागेश्वर का सरकारी शिक्षक गिरफ्तार। अब तक 22 लोग शिकंजे में

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (uksssc) पेपर लीक प्रकरण में स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड को एक और सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने बागेश्वर की एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकार यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला […]
IMG 20220821 WA0016

यह भी पढ़े