दुःखद : दीपावली से पूर्व हुई वाहन दुर्घटना से गांव में सन्नाटा। मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश। CM ने जताया गहरा दुःख - Mukhyadhara

दुःखद : दीपावली से पूर्व हुई वाहन दुर्घटना से गांव में सन्नाटा। मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश। CM ने जताया गहरा दुःख

admin
1635668481085

घटनास्थल के लिए रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गढ़वाल कमिश्नर व DM

विकासनगर/मुख्यधारा

दीपावली से पूर्व चकराता क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। वहीं इस दर्दनाक घटना पर सीएम ने गहरा दुख जताया है। साथ ही दुर्घटना के मजिस्टीरियल जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गढ़वाल आयुक्त एवं जिलाधिकारी देहरादून भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

बताते चलें कि आज सुबह करीब दस बजे बायला-पिंगुला मोटरमार्ग पर एक युटिलिटी वाहन संख्या UK 16 CA 0520 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिससे उसमें सवार 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को दी। साथ ही स्वयं ही खाई में उतरकर राहत व बचाव कार्य में जुट गए।

PicsArt 10 31 02.34.03

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम, पुलिस बल और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई। हादसे इतना भयानक था कि प्रत्यक्षदर्शियों की नजर जिधर पड़ रही थी, वहीं शव पड़े हुए थे। घायलों की दर्दनाक कराहना से मौके पर मौजूद लोगों की आंखों से अश्रुधारा निकलने लगी।

दीपावली से पूर्व हुए इस वाहन दुर्घटना से स्थानीय ग्रामीण सहमे हुए हैं और क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।
यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बायला गांव से युटिलिटी में सवार होकर ग्रामीण विकासनगर जा रहे थे। बताया गया कि उक्त वाहन में 15 लोग बैठे हुए थे। इस दुर्घटना में एक 6 साल का बालक व एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिन्हें निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PicsArt 10 31 02.33.46
हादसे में मृतकों के नाम
कु. ईशा चौहान D/O गजेंद्र सिंह, उम्र-18 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
रेखा चौहान W/O मातबर सिंह, उम्र-30 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
कु. तानिया D/O मातबर सिंह, उम्र-11 माह, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
मातबर सिंह S/O भगत सिंह, उम्र-48 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
कु. काजल D/O जगतू सिंह, उम्र-15 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
जयपाल S/O भाव सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
साधूराम S/O गुलाब सिंह, उम्र- 60 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
कु. अंजली D/O जयपाल सिंह, उम्र-13 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
दान सिंह S/O रतू सिंह, उम्र- 60 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
रतन सिंह S/O रतीराम उम्र- 50 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
नरेंद्र सिंह S/O भाव सिंह, उम्र-35 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
जीतू राम S/O फेतिमा, उम्र- 34 वर्ष, निवासी- गांव भलेया, तहसील- चकराता
हरिराम S/O देवीराम, उम्र- 52 वर्ष, निवासी- गांव खडकाह, तहसील- सिलाई, जिला- सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)
घायलों के नाम
रीतिक S/O इंद्र सिंह, उम्र- 6 वर्ष, निवासी- गांव बायला, तहसील- चकराता
गजेंद्र तोमर S/O दल सिंह, उम्र- 29 वर्ष, निवासी- गांव पिगुवा, तहसील- चकराता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के उपचार के लिए एवं मृतकों के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जायेगी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गढ़वाल कमिश्नर एवं जिलाधिकारी देहरादून घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये हैं।

1635659934565

उन्होंने परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिये हैं कि वाहनों में ओवर लोडिंग न हो, यदि इस तरह की कोई बात आती है, तो संबधित पर कड़ी कारवाई की जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दुबारा न हो , इसके लिए उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की है ओवरलोडिंग न करें। हम सभी को स्वयं जागरूक होकर इस तरह की घटनाओं से बचना है।

 

यह भी पढ़े :दर्दनाक हादसा : चकराता क्षेत्र में वाहन खाई में गिरा। 13 की मौत

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : कुमायूं मंडल के ऊधमसिंहनगर में स्थापित होगा एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारम्भ। देखें क्या बोले गृह अमित शाह

 

यह भी पढ़े : Video : गृह मंत्री अमित शाह के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत

 

यह भी पढ़े : Big Breaking : देखें गृह मंत्री अमित शाह का देहरादून कार्यक्रम। ऐसा रहेगा दून का यातायात प्लान

 

यह भी पढ़े : Breaking : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का CM ने किया औचक निरीक्षण

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : भाजपा विधायक महेश जीना पर देर रात हमला, घायल

Next Post

चमोली : 12 दुकानों में फूड विक्रय लाइसेंस न मिलने पर DM ने किया नोटिस जारी

चमोली/मुख्यधारा त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता को लेकर बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खॉं ने […]
photo 1 2

यह भी पढ़े