बड़ी खबर : भाजपा विधायक महेश जीना पर देर रात हमला, घायल - Mukhyadhara

बड़ी खबर : भाजपा विधायक महेश जीना पर देर रात हमला, घायल

admin
1635475121005

अल्मोड़ा/मुख्यधारा

भारतीय जनता पार्टी के सल्ट विधायक महेश जीना पर बीती देर रात्रि एक व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया और उनकी नाक पर घूसा जड़ दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को विधायक महेश जीना ने देघाट, भैड़गांव व भरसोली क्षेत्र में सड़कों का उद्घाटन किया था। इसके बाद भरसोली में रामलीला का शुभारंभ किया।

शाम को भरसोली से लौटते हुए वे भाकुड़ा के पास पहुंचे तो वहां कार ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया, जहां कुछ लोगों ने विधायक की गाड़ी रोक ली और उनसे झगड़ने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति ने अचानक विधायक की नाक पर घूसा जड़ दिया। जिससे विधायक बेहोश होकर गिर पड़े।

मौके की नजाकत को भांपते हुए अन्य लोगों ने उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे।

जीना को उपचार के लिए स्याल्दे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि उक्त व्यक्ति ने स्वयं को भाजपा का उपाध्यक्ष बताया।

सूचना पर एसडीएम भिकियासैंण व तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। हमला करने वाले व्यक्ति को राजस्व पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम गिरीश कोटनाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े : Big Breaking : ये रहे धामी कैबिनेट के महत्त्वपूर्ण फैसले

 

यह भी पढ़े : एक नजर : जानिए 30 अक्टूबर को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का कौन सा सपना हो रहा साकार

 

यह भी पढ़े : हरक सिंह बोले : बहुगुणा पिछले साढे चार साल में चाय पीने नहीं आए हमारे यहां  

यह भी पढ़े :सियासत: कहीं जाना होगा तो चर्चा-वर्चा नहीं करूंगा, इस मामले में पक्का ठाकुर हूं: हरक सिंह

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : कांग्रेस सरकार आने पर भंग होगा देवस्थानम बोर्ड : हरीश रावत

 

यह भी पढ़े : जानिए आखिर कौन है फर्जी I.P.S. जिसे हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

यह भी पढ़े : आंचल अमृत योजना बच्चों में कुपोषण को दूर करने में होगा सहायक : धामी

 

यह भी पढ़े : चमोली व उत्तरकाशी के लिए CM धामी ने दो एम्बुलेंस को किया फ्लैग ऑफ कर रवाना

 

यह भी पढ़े : CM धामी ने बद्रीनाथ धाम में की विशेष पूजा अर्चना

Next Post

गुड न्यूज़: यमकेश्वर क्षेत्र के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को महेन्द्र राणा दे रहे नई दिशा

यमकेश्वर/मुख्यधारा किसी भी देश-प्रदेश एवं क्षेत्र का विकास तब तक संभव नहीं, जब तक वहां के नौनिहालों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध न दिलाई जाए। कोरोनाकाल के विश्वव्यापी संकट के बाद हालात विपरीत हो गए और पहले जिन लोगों की जीवन […]
mahendra rana1

यह भी पढ़े