CM धामी ने बद्रीनाथ धाम में की विशेष पूजा अर्चना - Mukhyadhara

CM धामी ने बद्रीनाथ धाम में की विशेष पूजा अर्चना

admin
PicsArt 10 28 12.12.11

चमोली/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बद्रीनाथ धाम पहुॅचकर भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा अर्चना कराई।

PicsArt 10 28 12.10.39

मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के तहत गुरूवार को बद्रीनाथ धाम पहुॅचे। उन्होंने भगवान बद्रीनारायण की पूजा की। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों से भी बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के संबध में जानकारी भी ली।

PicsArt 10 28 12.10.23

पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बद्रीनाथ धाम के लिए मास्टर प्लान के तहत कार्य चल रहा है। इसके लिए 250 करोड़ की धनराशि भी प्राप्त हो गई है।

मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यो का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित कार्यो में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

Next Post

महाराज ने पिनानी में ग्रोथ सेन्टरों में करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देवतुल्य है पार्टी का कार्यकर्ता: सतपाल महाराज   पौड़ी/मुख्यधारा हमारे लिए कार्यकर्ता देव तुल्य है। हम कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श और समवन्य कर विकास कार्यों को धरातल पर उतार रहे हैं। अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के साथ-साथ जनता […]
PicsArt 10 28 04.24.38

यह भी पढ़े