उत्तराखंड: मुख्यमंत्री आवास में कार्यवाहक CM ने बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई(fooldeyi) - Mukhyadhara

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री आवास में कार्यवाहक CM ने बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई(fooldeyi)

admin
1647238528948

मुख्यधारा/देहरादून 

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई (fooldeyi) मनाया। श्री धामी ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवादियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की।

फूलदेई (fooldeyi) लोकपर्व पर पुष्कर धामी ने ईश्वर से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए।

श्री धामी ने इस अवसर पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये। शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फूलदेई (fooldeyi) उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। उन्होंने कहा कि किसी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे।

Next Post

बड़ी खबर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत रावत(ranjit rawat) ने हरीश रावत पर लगाया ये बड़ा आरोप। बताया अपनी सबसे बड़ी राजनैतिक भूल। देखें video

मुख्यधारा/देहरादून विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस नेताओं के हारने की समीक्षा वाले बयान सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत रावत (ranjit rawat) ने हरीश रावत पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुस्लिम यूनिवर्सिटी […]
Screenshot 20220314 143133 Samsung Internet

यह भी पढ़े