देवभूमि विचार मंच प्रज्ञा प्रवाह देहरादून महानगर ने बसंत पंचमी (Vasant Panchami) का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया - Mukhyadhara

देवभूमि विचार मंच प्रज्ञा प्रवाह देहरादून महानगर ने बसंत पंचमी (Vasant Panchami) का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया

admin

देवभूमि विचार मंच प्रज्ञा प्रवाह देहरादून महानगर ने बसंत पंचमी (Vasant Panchami) का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया देहरादून/मुख्यधारा देवभूमि विचार मंच प्रज्ञा प्रवाह देहरादून महानगर द्वारा रविवार 29 जनवरी को सायं: 3:00 से 6:00 बजे तक महानगर संयोजक देहरादून के आवास […]

IMG 20230129 WA0019

देवभूमि विचार मंच प्रज्ञा प्रवाह देहरादून महानगर ने बसंत पंचमी (Vasant Panchami) का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया

देहरादून/मुख्यधारा

देवभूमि विचार मंच प्रज्ञा प्रवाह देहरादून महानगर द्वारा रविवार 29 जनवरी को सायं: 3:00 से 6:00 बजे तक महानगर संयोजक देहरादून के आवास में विद्या बुद्धि ज्ञानदायिनी मां सरस्वती की आराधना के साथ बसंत पंचमी का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भगवती प्रसाद राघव क्षेत्र संयोजक तथा प्रांतीय संयोजक डॉक्टर अंजली वर्मा के सानिध्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस मौके पर संगठन के समस्त सदस्य एवं पीडी काला कोषाध्यक्ष, डॉक्टर आशा रोंगाली, डॉ अमिता श्रीवास्तव, डॉक्टर अनुपमा सक्सेना, डॉक्टर सविता चुन्नीयाल, डॉ पुनीत सक्सेना, डॉ हरिओम शंकर, डॉक्टर ओपी कुलश्रेष्ठ, डॉक्टर दीपक पांडे, डॉ रवि शरण दिक्षित, श्री राकेश काला उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष पीडी काला ने बसंत पंचमी के पर्व के महत्व को भली-भांति समझाया, वहीं डॉ अनुपमा सक्सेना विभागाध्यक्ष संगीत विभाग डीएवी पीजी कॉलेज द्वारा निराला जी की कविता वर दे वीणा वादिनी का गायन मधुर स्वर में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीना चंद्रा संयोजक एवं डॉ. शैलेंद्र सिंह सह संयोजक, देवभूमि विचार मंच प्रज्ञा प्रवाह देहरादून द्वारा किया गया। इसके साथ ही यह कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

Next Post

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा का समापन समारोह आज, श्रीनगर में विपक्षी दलों के साथ एक मंच पर कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन

Bharat Jodo Yatra:  भारत जोड़ो यात्रा का समापन समारोह आज, श्रीनगर में विपक्षी दलों के साथ एक मंच पर कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन 145 दिन पहले दक्षिण के राज्य कन्याकुमारी से 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी। […]
IMG 20230130 WA0003

यह भी पढ़े