मुख्यधारा पर आज का पंचांग (Panchang) राशिफल, जानिए आज 14 नवंबर को क्या संकेत दे रही हैं आपकी राशियां - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (Panchang) राशिफल, जानिए आज 14 नवंबर को क्या संकेत दे रही हैं आपकी राशियां

admin
panchang

दिनांक- 14 नवम्बर 2022

🌺 आज का पंचांग (Panchang) 🌺

  • दिन – सोमवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – शरद
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – अग्रहायण
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- षष्ठी
  • नक्षत्र – पुनर्वसु
  • योग – शुभ
  • करण- गर
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌺आने वाला व्रत व विशेष:- संक्रांति व्रत – गुरुवार ।
  • 🌞सूर्योदय- 6:14
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— विशाखा नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • राजा परिक्षित को सर्प दंश का शाप श्रृंगी ऋषि ने दिया था ।
  • 🌓अर्धप्रहरा*श:- (दिन के) प्रातः के 7:59 से 9:20 एवं 2:42 से 4:02 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 7:36 से 8:58 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जो व्यक्ति अपने गलतियों के लिए स्वयं से लड़ता है उसे कोई भी नहीं हरा सकता है ।

14 नवंबर का राशिफल

मेष राशि :

मेष राशि वालों के लिए ग्रह दशा आज उनके पक्ष में है। संतान के भविष्य के लिए लाभकारी योजना साकार होगी। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। साथ ही घर के बड़ों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। कोई नया काम शुरू होगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा संवाद बना रह सकता है। सावधानी से ड्राइव करें।

वृषभ राशि :

कोई मनोकामना पूरी होगी। नए कार्यों की योजना बनेगी और इसे शुरू करने में कुछ लोगों का सहयोग मिल सकता है। इस समय सेल्फ एनलिसिस के जरिए अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने का प्रयास करें। बीमा और कमीशन संबंधी कार्यों में अधिक सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के रिश्ते में ईगो का टकराव बढ़ सकता है। खांसी और बुखार की समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि :

जीवन में पिछले कुछ दिनों से चल रहा तनाव आज दूर हो सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले अपने परिवार के सदस्यों से सलाह लें। संतान के करियर को लेकर कोई जानकारी मिलने से घर में उत्साह का माहौल बनेगा। आज कहीं भी पैसा निवेश न करें। परिवार के सदस्यों का एक-दूसरे के प्रति सहयोग और समर्पण की भावना से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कभी-कभी कुछ नकारात्मक विचार प्रबल हो सकते हैं। धैर्य से काम लें।

कर्क राशि :

आज का दिन धन के मामले में सबसे अच्छा है। आप अपनी सोच और बुद्धि से हर समस्या का हल निकालने में सक्षम होंगे। किसी संत या गुरु की संगति में रहने से आपको मानसिक शांति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम करने का आपका जोश जबरदस्त रहेगा। पारिवारिक जीवन में आप सामंजस्य बनाए रखेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार हो सकता है।

सिंह राशि :

आज मानसिक शांति मिलेगी। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार होगा। ध्यान रखें कि क्रोध और जिद जैसी नकारात्मक बातें आपके बने बनाए काम को बिगाड़ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। मौजूदा मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्का बुखार हो सकता है।

कन्या राशि :

आज कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। इस समय गलत खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आपको राहत मिल सकती है।

तुला राशि :

आज कुछ समय आत्मचिंतन और एकांत में बिताने का प्रयास करें। यह आपको दैनिक परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। अपने परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज न करें। उनकी देखभाल करना आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। व्यापार में स्थितियां सामान्य रहेंगी। घर में खुशनुमा और शांतिपूर्ण माहौल बना रह सकता है। गर्म-ठंडा खाने से गले में खराश हो सकती है।

वृश्चिक राशि :

आज अपनी वित्तीय योजना से जुड़े कार्यों पर अधिक ध्यान दें। यह आपके भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। घर के रख-रखाव के कार्यों में आज बिजी रहेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। व्यवसाय के स्थान पर आपको सचेत रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल सहयोगी और खुशनुमा हो सकता है। शाम के वक्‍त किसी कारण से तनाव हो सकता है।

धनु राशि:

आज कुछ वक्‍त सकारात्‍मक सोच रखने वाले लोगों के साथ बिताएं तो उनका दिन अच्‍छा बीतेगा। आप भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। अपनी बुद्धि और विवेक से सभी समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करें। व्यापार में मनचाहा परिणाम मिल सकता है। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं। अपने आप को ओवरलोड न करें।

मकर राशि :

आज का दिन बहुत अच्‍छा है। आज आपको कोई पुरानी समस्‍या का समाधान खोजने में सफलता प्राप्‍त होगी। पिछले कुछ वर्षों में आपने जो योजनाएं बनाई हैं, उन्हें आरंभ करने का समय आ गया है। ध्यान रहे कि आपकी भावनाओं और उदारता का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। आर्थिक रूप से थोड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी से संपर्क स्थापित करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। जीवनसाथी और परिवार के साथ घूमने में समय बीत सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशि :

आज का दिन पैसों के मामले में सबसे अच्छा है। किसी के साथ ज्यादा विवाद में न पड़ें। यह आपको बदनाम भी कर सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आप इसे संभालने में सक्षम होंगे। व्यापार में सभी काम ठीक से चल सकते हैं। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग आपका मनोबल ऊंचा रखेगा।

मीन राशि:

आज का दिन बेहतर है। बाधाओं के बावजूद आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। अपने आस-पास सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय बिताने से आप मानसिक रूप से काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज कुछ रुकावटें आ सकती हैं। जीवनसाथी के बीच गलतफहमी किसी बाहरी व्यक्ति के कारण हो सकती है। खांसी, बुखार जैसी परेशानी बढ़ सकती है।

 

यह भी पढें : Video : मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) का गाया ये उत्तराखंडी लोकगीत जो भी सुन रहा, हो रहा मंत्रमुग्ध। सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: देहरादून हवाई अड्डा (Dehradun airport) विस्तारीकरण का पुरजोर विरोध, टिहरी बांध विस्थापितों सहित जौलीग्रांट क्षेत्रवासियों ने जताया कड़ा आक्रोश

 

यह भी पढ़ें : …जब बिना क़ाफ़िले के पिथौरागढ़ में अचानक स्कूली बच्चों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami), बच्चों के खिले चेहरे

Next Post

ब्रेकिंग: मंदिरों वाले शहर बाली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने PM Modi आज होंगे रवाना, इंडोनेशिया-भारत का सदियों से रहा है नाता

मंदिरों वाले शहर बाली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पीएम मोदी (PM Modi) आज होंगे रवाना इंडोनेशिया-भारत का सदियों से रहा है नाता मुख्यधारा डेस्क  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग […]
IMG 20221114 WA0005

यह भी पढ़े